सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Whoever insulted women every era destroyed, Congress suffer for this - Archana Chitnis

Ujjain News: अर्चना चिटनिस का कांग्रेस पर करारा वार, बोलीं- अब तलवार मांजकर खड़ी है देश की बेटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 09:18 PM IST
Whoever insulted women every era destroyed, Congress suffer for this - Archana Chitnis
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने 'महिला जन आक्रोश' विषय पर मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब महिलाओं का अपमान हुआ है, अपमान करने वालों का पतन निश्चित हुआ है। हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े घटनाक्रम को लेकर उन्होंने कांग्रेस को 'काले अंग्रेज' की संज्ञा देते हुए कहा कि देश की मातृशक्ति अब इस अन्याय के खिलाफ लड़ने को पूरी तरह तैयार है।

'जाति और धर्म के नाम पर आरक्षण रोकने की साजिश'
अर्चना चिटनिस ने आरोप लगाया कि जब भाजपा सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कर रही थी, तब विपक्षी दल जाति और मुस्लिम आरक्षण का बहाना बनाकर इस ऐतिहासिक कदम को रोकने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, "महिला तो महिला है, इसमें जाति और धर्म को बीच में लाना केवल एक फरेब है। विपक्षी दलों का असल मकसद यह है कि देश की आम बेटी को अवसर न मिले और केवल उनके परिवारों की बेटियां ही राज करती रहें।" उन्होंने बिल गिरने के बाद विपक्ष द्वारा मनाए गए जश्न को महिलाओं के प्रति उनकी क्रूरता और दुष्टता करार दिया।

विपक्षी गठबंधन को बताया 'एंटी वूमन एलायंस'
पूर्व मंत्री ने कांग्रेस, डीएमके और उनके सहयोगियों के गठबंधन को 'एंटी वूमन एलायंस' (महिला विरोधी गठबंधन) करार दिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले संविधान संशोधन विधेयक को रोककर विपक्ष ने अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी है। चिटनिस के अनुसार, यह केवल एक विधेयक को रोकना नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को टालना क्या न्यायसंगत है?

मणिपुर और हाथरस की घटनाओं पर विपक्ष को घेरा
मणिपुर और हाथरस जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए अर्चना चिटनिस ने कहा कि ऐसी घटनाएं दुखद हैं और सरकार व सेना इन परिस्थितियों से पूरी मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या इन दुर्घटनाओं का नाम लेकर महिला आरक्षण को रोकना सही है? विपक्ष का तर्क है कि ऐसी घटनाएं हो रही हैं, इसलिए महिलाओं को पार्लियामेंट या असेंबली में नहीं होना चाहिए, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब देश की महिला अपनी तलवार मांजकर और कमर में ढाल लगाकर इस 'काले अंग्रेज' रूपी कांग्रेस से लड़ने के लिए तैयार बैठी है।
 

पढ़ें: 11 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल, घर के नीले ड्रम में छिपाया हुआ था शव; पूरे इलाके में दहशत


दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में हुई पत्रकार वार्ता
इस महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता के दौरान निगम सभापति कलावती यादव, विधायक अनिल जैन, शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मौजूद रहे। अर्चना चिटनिस ने अंत में दोहराया कि विपक्ष का जश्न हर उस महिला का अपमान है जो देश के नीति निर्धारण में अपनी भूमिका देखना चाहती है। भाजपा अब इस विषय को लेकर जनता के बीच जाएगी और विपक्षी गठबंधन के महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sirmour: नाहन में महात्मा बुद्ध जयंती पर मेधावी विद्यार्थी सम्मानित करेगा कोली समाज

21 Apr 2026

Kotdwar: तहसील दिवस का आयोजन, मुख्य विकास अधिकारी ने सुनीं जनशिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

21 Apr 2026

VIDEO: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र डिग्री के साथ ले सकेंगे इन 15 मिनी डिग्री कोर्स में दाखिला

21 Apr 2026

Solan: जन आक्रोश महिला पदयात्रा में सोलन से 1500 महिलाएं लेंगी भाग

21 Apr 2026

Bilaspur: पशु मित्र भर्ती में 68 ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

21 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: वाराणसी कचहरी में यूपी कॉलेज के छात्रों का विरोध प्रदर्शन

21 Apr 2026

VIDEO: वाराणसी नगर निगम कार्यालय में हुई जनसुनवाई

21 Apr 2026
विज्ञापन

Una: मंगलवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में भक्तों की रौनक, पूरे दिन रही चहल-पहल

21 Apr 2026

VIDEO: आईएसबीटी से एसएन स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल, 10 किमी की गति से चली ट्रेन

21 Apr 2026

VIDEO: 320 अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस, 30 अप्रैल तक लाइसेंस का कराना होगा नवीनीकरण

21 Apr 2026

नोएडा के सेक्टर 122 में ग्रीन बेल्ट का हाल बेहाल, अतिक्रमण बढ़ रहा; लोगों ने बताई समस्याएं

21 Apr 2026

VIDEO: दो महीने में पूरा होगा इनर रिंग रोड, जाम से मिलेगी मुक्ति

21 Apr 2026

VIDEO: तेज धूप और गर्मी से हाल बेहाल, उल्टी-दस्त के मरीजों की बढ़ी संख्या; एसएन की ओपीडी में उमड़ी भीड़

21 Apr 2026

कानपुर के भीतरगांव में धमाके के साथ जला 250 KVA का ट्रांसफार्मर

21 Apr 2026

VIDEO: श्रद्धालुओं ने मणिकर्णिका कुंड में लगाई आस्था की डुबकी

21 Apr 2026

Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में बच्चों को नशे और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

21 Apr 2026

VIDEO: श्रृंगेरी मठ में शंकराचार्य जयंती पर कार्यक्रम

21 Apr 2026

सौरभ हत्याकांड : 13 महीने बाद कोर्ट में हुई हत्यारोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की पेशी

21 Apr 2026

Train Ticket Rule: क्या खिड़की से टिकट लेकर Reservation में यात्रा कर सकते हैं? जानिए नियम।

21 Apr 2026

राजधानी लखनऊ में आईटीआईे में रोजगार मेले का आयोजन

21 Apr 2026

लखनऊ में बिजली की केबिल डालने के लिए हुई खिदाई से पेड़ गिरा, आवागमन में परेशानी

21 Apr 2026

VIDEO: चांदपुर में पीएनजी आपूर्ति का उद्घाटन

21 Apr 2026

Shimla: दृष्टिहीन संघ का आंदोलन एक बार फिर उग्र, शर्टलेस होकर किया धरना प्रदर्शन

21 Apr 2026

Mandi: कैंची मोड़ के पास सड़क धंसी, सरकाघाट-धर्मपुर मार्ग पूरी तरह बाधित

21 Apr 2026

Bilaspur: बिलासपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान ने पकड़ी रफ्तार, स्वास्थ्य विभाग ने 263 गांव किए चिन्हित

21 Apr 2026

वायरलेस आर्किटेक्वर्स वीएलएसआई एंड एम्बेडेड सिस्टम्स पर आयोजित सेमिनार में प्रो वीके सिंह ने संबोधित किया

21 Apr 2026

Patna: JDU नेता राजीव रंजन का West Bengal Election पर बड़ा बयान, क्या बोले?

21 Apr 2026

एएमयू महिला कॉलेज के सामने महिला क्वार्टर परिसर में दीवार निर्माण शुरू

21 Apr 2026

VIDEO: टावर पर चढ़ी युवती, शादी से इन्कार करने पर थी नाराज

21 Apr 2026

अंबेडकरनगर में टैंकर की टक्कर से बाइक सवार जनसेवा केंद्र संचालक की मौत

21 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed