{"_id":"69e749f9a026e4cf070df3b0","slug":"video-metro-trial-run-from-isbt-to-sn-station-in-agra-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आईएसबीटी से एसएन स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल, 10 किमी की गति से चली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आईएसबीटी से एसएन स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल, 10 किमी की गति से चली ट्रेन
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने डाउनलेन पर भी मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें मेट्रो को आईएसबीटी से एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन तक 10 किमी प्रतिघंटे की गति से चलाया। अगले सप्ताह से हाईस्पीड ट्रायल शुरू हो जाएंगे। मई-जून में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। इससे लोगों को सुविधा होगी। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशनों तक मेट्रो चल ही है। इसके आगे एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन बन गए हैं। इस पर बीते महीने अपर लाइन पर मेट्रो का कम गति से ट्रायल किया गया था। अब डाउनलेन पर भी मेट्रो का ट्रायल किया है। इसे 10 किमी प्रति घंटे से दौड़ाया गया। इन दोनों लेन पर मेट्रो के सिग्नल का ट्रायल हो चुका है। शुरुआती चरण में भार का ट्रायल भी हो रहा है। इन सभी में सभी ठीक मिला है। अब दोनों लेन पर हाईस्पीड ट्रायल होने हैं। इसमें मेट्रो ट्रेन की गति अधिकतम 90 किमी प्रतिघंटे रहेगी। 30 अप्रैल से ये ट्रायल होंगे। इसके बाद मई के अंत या फिर जून के पहले सप्ताह में आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।