{"_id":"69e749d0ee08cc6276069023","slug":"video-dehydration-cases-rise-due-to-scorching-heat-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज धूप और गर्मी से हाल बेहाल, उल्टी-दस्त के मरीजों की बढ़ी संख्या; एसएन की ओपीडी में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज धूप और गर्मी से हाल बेहाल, उल्टी-दस्त के मरीजों की बढ़ी संख्या; एसएन की ओपीडी में उमड़ी भीड़
आगरा में पारा 43 डिग्री के पार होने से लोग बेहाल हैं। इससे उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के दोगुना से अधिक मरीज हो गए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सोमवार को करीब 850 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें से हालत खराब मिलने पर 45 को भर्ती करना पड़ा। एसएन में सोमवार को 3151 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें से मेडिसिन विभाग में 688 मरीज आए। इनमें से 60 फीसदी को उल्टी-दस्त, बुखार, फूड पॉयजनिंग की परेशानी मिली। अपच, पेट फूलने और खट्टी डकार की भी दिक्कत मिली। हालत खराब मिलने पर 25 को भर्ती किया गया। बाल रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में आए 146 बच्चों में से 60-65 में तेज बुखार, उल्टी-दस्त, पेट में दर्द की परेशानी मिली। बार-बार दस्त से बच्चों में कमजोरी और गला भी सूखा मिला। इनमें से 12 की हालत खराब मिलने पर भर्ती किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।