{"_id":"69e749d86ce171223a06b97b","slug":"video-inner-ring-road-to-be-completed-in-two-months-relief-from-traffic-jams-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो महीने में पूरा होगा इनर रिंग रोड, जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो महीने में पूरा होगा इनर रिंग रोड, जाम से मिलेगी मुक्ति
आगरा इनर रिंग रोड के तीसरे चरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ये 8 किमी. का है, जिसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) बना रही है। ये दो महीने में पूरा हो जाएगा। 30 जून से इसे शुरू किया जा सकता है। ऐसा होने से जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इनर रिंग रोड 24 किमी लंबा है। ये 6 लेन है। इसकी लागत करीब 400 करोड़ रुपये है। इसका तीन चरणों में निर्माण हो रहा है। पहले दो चरणों के 16 किमी का रोड तैयार हो गया है। इसे एडीए ने बनाया है। अंतिम चरण का 8 किमी रोड एनएचएआई बना रहा है। इसका कार्य तेज कर दिया है। ये 50-60 दिन में पूरा हो जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि तीसरे चरण का कार्य तेज कर दिया है। ये जल्द तैयार हो जाएगा। इसके शुरू करने की तिथि 30 जून प्रस्तावित की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।