सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal Temple purified after lunar eclipse. Find out what happened after eclipse ended.

Ujjain News: चंद्रग्रहण के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई विशेष सफाई, आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

चंद्रग्रहण के समापन के बाद उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पारंपरिक शुद्धिकरण किया गया। सूतक के बावजूद मंदिर के कपाट खुले रहे और विशेष आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Mahakal Temple purified after lunar eclipse. Find out what happened after eclipse ended.
चंद्रग्रहण के बाद श्री महाकाल मंदिर में सफाई कार्य के दौरान की तस्वीर। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद मंगलवार शाम श्री महाकालेश्वर मंदिर में पारंपरिक रीति से शुद्धिकरण किया गया। मंदिर के पुजारियों ने पवित्र नदियों के जल से नंदी हाल, गर्भगृह, शिखर और पूरे परिसर को धोकर शुद्ध किया। इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चन कर विशेष आरती संपन्न हुई।

Trending Videos

चंद्रग्रहण के दौरान देशभर के अधिकांश मंदिरों के कपाट बंद रहे, लेकिन कालों के काल भगवान महाकाल के मंदिर के कपाट बंद नहीं किए गए। श्रद्धालुओं को दर्शन से नहीं रोका गया। हालांकि सूतक काल के कारण भोग अर्पित करने और भगवान के स्पर्श पर प्रतिबंध रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहण समाप्ति के बाद बदला नजारा
करीब 17 मिनट तक चले चंद्रग्रहण के समापन के साथ ही मंदिर परिसर में धुलाई का क्रम शुरू हुआ। नंदी हाल और शिखर सहित पूरे परिसर को पानी से धोया गया। गर्भगृह में पुनः पूजन-अर्चन प्रारंभ किया गया। इसके पश्चात बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया और विशेष आरती की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया।

मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि महाकाल प्रधान देवता हैं और उन पर सूतक का प्रभाव नहीं माना जाता। इसलिए ग्रहण काल में भी नियमित आरती की गई।

ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर की बेटी प्रियल यात्रियों को दुबई से लाई अपने देश, 149 यात्रियों के साथ विमान ने भरी उड़ान

अन्य मंदिरों में रहे बंद पट
धार्मिक नगरी उज्जैन में सूतक काल की शुरुआत सुबह 6:20 बजे से हुई, जिसके बाद शहर के अधिकांश वैष्णव मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। कई मंदिरों के मुख्य द्वारों पर ताले लगाए गए और मूर्तियों को कपड़े से ढंक दिया गया।

चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद शाम को अन्य मंदिरों में भी शुद्धिकरण के बाद पूजन और आरती का क्रम पुनः शुरू हुआ। ग्रहण खत्म होते ही शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

चंद्रग्रहण के बाद ऐसे हुआ महाकाल मंदिर मे शुद्धीकरण

चंद्रग्रहण के बाद ऐसे हुआ श्री महाकाल मंदिर में शुद्धीकरण- फोटो : credit

 

चंद्रग्रहण के बाद ऐसे हुआ महाकाल मंदिर मे शुद्धीकरण

चंद्रग्रहण के बाद ऐसे हुआ श्री महाकाल मंदिर में शुद्धीकरण- फोटो : credit

 

चंद्रग्रहण के बाद ऐसे हुआ महाकाल मंदिर मे शुद्धीकरण

चंद्रग्रहण के बाद ऐसे हुआ श्री महाकाल मंदिर में शुद्धीकरण- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed