{"_id":"6a0aaff492f42ea1e406194b","slug":"mother-come-pick-up-son-police-station-female-police-officer-slapped-elderly-man-who-had-undergone-cancer-surgery-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4295262-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मेरे बेटे को क्यों बैठाया? पूछने की इतनी बड़ी सजा! महिला पुलिसकर्मी ने मारा बुजुर्ग मां को थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मेरे बेटे को क्यों बैठाया? पूछने की इतनी बड़ी सजा! महिला पुलिसकर्मी ने मारा बुजुर्ग मां को थप्पड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
उज्जैन के कोतवाली थाने में एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि बेटे को थाने से लेने पहुंची महिला को एक महिला पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं।
उज्जैन थाने में बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उज्जैन के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बड़ा और विवादित मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक व्यक्ति की मां के साथ कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाने में मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को अपशब्द कहे और थप्पड़ मार दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। महिला को तुरंत इलाज के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पारिवारिक विवाद के बाद थाने पहुंचा था बेटा
जानकारी के अनुसार, क्षीर सागर क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार में बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला बढ़ गया, जिसके बाद एक युवक अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि युवक की शिकायत काफी देर तक दर्ज नहीं की गई और उसे थाने में बैठाए रखा गया। जब वह लंबे समय तक घर नहीं लौटा, तो उसकी मां उसे लेने थाने पहुंची।
“बेटे को क्यों बैठाया है?” पूछने पर हुआ विवाद
परिवार के मुताबिक, बुजुर्ग महिला ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि उनके बेटे को थाने में क्यों बैठाकर रखा गया है। आरोप है कि इस बात पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी नाराज हो गए और महिला से बहस करने लगे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इसी दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को अपशब्द कहे और थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं बेहोश हो गईं।
दो साल पहले हुआ था कैंसर का ऑपरेशन
परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला पहले से गंभीर बीमारी से जूझ चुकी हैं। करीब दो साल पहले उनका कैंसर का ऑपरेशन हुआ था। घटना के बाद उन्हें तुरंत चरक भवन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। परिवार का कहना है कि महिला अभी भी सदमे में हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- MP: 'मेरे मरने के बाद कौन करेगा अंतिम संस्कार?', इस चिंता में बुजुर्ग ने जीते-जी करा लिया अपना कर्मकांड
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिवार का कहना है कि थाने में मौजूद स्टाफ महिला पुलिसकर्मी का समर्थन करता नजर आया और उसका नाम-पता बताने से भी बचता रहा। अब परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित महिला पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित करने, थाने के CCTV फुटेज की जांच कराने और इलाज का पूरा खर्च दिलाने की मांग की है।
Trending Videos

महिला पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग

कमेंट
कमेंट X