Ujjain News: मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे बवाली, हेलमेट पहने लोगों ने टोल पर की तोड़फोड़, 6 के खिलाफ प्रकरण दर्ज
उज्जैन-गरोठ रोड स्थित तुलाहेड़ा टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उज्जैन-गरोठ रोड नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर हुए हंगामे के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिना टोल दिए कार निकालने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद करीब छह लोगों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
घट्टिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानबिहार पुलिस चौकी के गरोठ रोड स्थित तुलाहेड़ा टोल प्लाजा पर मोहन सिंह चौहान अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान उनका टोल कर्मचारियों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर लिया। इसी बीच विवाद की खबर लगते ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपियों गिरफ्तार किया
वीडियो में मुंह पर कपड़ा बांधकर और हेलमेट पहने कुछ लोग टोल प्लाजा पर हमला करते नजर आ रहे हैं। हमले में टोल के स्टॉपर, कैमरे, कंप्यूटर सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया।
पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह चौहान (थाना भेरूगढ़), देवेंद्र सिंह (इंद्रानगर), कुलदीप सिंह (थाना राघवी), गोपाल चौधरी (जेथल), अरुण बैरागी (जेथल) और रोहित चौधरी (जेथल), जिला उज्जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- गुना मंडी में रो पड़ा किसान: बेटी की शादी के लिए फसल बेचने आया था, विवाद के बाद निरीक्षक निलंबित
रुपये नहीं देने पर हुआ था विवाद
टोल शुल्क नहीं देने को लेकर 10 से 15 लोग टोल प्लाजा पर पहुंच गए और तोड़फोड़ करने लगे। कार सवार युवकों ने गुस्से में टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। टोल कर्मचारियों ने भी कार सवार युवकों के साथ मारपीट की।

कमेंट
कमेंट X