सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ujjain ratnesh kumar hari giri maharaj mahakaleshwar darshan

MP News: बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, की सुख-समृद्धि की कामना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में बिहार सरकार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार ने अपने धर्मपत्नी के साथ नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में नवरात्रि में बाबा महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिलने पर खुशी जताई और बिहार व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

ujjain ratnesh kumar hari giri maharaj mahakaleshwar darshan
बिहार सरकार के राज्यमंत्री और अखाड़ा परिषद महामंत्री ने किए दर्शन - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

बिहार सरकार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार ने उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान वे पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। रत्नेश कुमार अपने धर्मपत्नी के साथ नंदी हॉल पहुंचे और वहां से बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ लिया। नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की।
Trending Videos


दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए रत्नेश कुमार ने अपनी बात की शुरुआत जय श्री महाकाल के जयकारे से की। उन्होंने कहा, "आज प्रभु ईश्वर महाकाल के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। स्वाभाविक है हम सभी का सौभाग्य है कि नवरात्रि में बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ मिला। हम लोग भावुक हैं, ज्यादा क्या कह सकते हैं, एकदम इमोशनल है। दर्शन बहुत अच्छा हुआ। सब लोग बाबा हम सभी पर कल्याण बनाए रखें, आशीर्वाद बनाए रखें। हम सभी के जीवन में बाबा के आशीर्वाद से सुख-शांति बनी रहे और देश, बिहार और राज्य की सुख-समृद्धि बनी रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत

दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फ़लवाडिया ने रत्नेश कुमार का स्वागत और सम्मान किया।  वहीं, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक श्रीमंत हरि गिरि महाराज ने भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन और पूजन किया।

ये भी पढ़ें - सागर कार अग्निकांड: डॉक्टर पति ने ही रची थी पत्नी की हत्या की साजिश, अवैध संबंधों के चलते बुना मौत का जाल

कुंभ मेले की सफलता की कामना

हरि गिरि महाराज ने 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले और नासिक कुंभ मेले की सफलता की कामना की। इस दौरान उनके साथ थानापति महंत नीलकंठ गिरी महाराज, अखाड़ा परिषद के प्रबंधक डॉ. गोविंद सोलंकी, समन्वयक डॉ. राहुल कटारिया, चन्दन पांडे, नितिन पाटिल त्र्यम्बकेश्वर, संजय दिवटे और सन्दीप पाटिल सहित कई भक्तजन मौजूद रहे। हरि गिरि महाराज ने बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान विश्व शांति की कामना की और वैश्विक स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रार्थना की कि सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापित हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed