सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   ujjain badnagar Three-Year-Old Baghirath Falls into Open Borewell

Ujjain News: बड़नगर में खुले बोरवेल में गिरा तीन साल का भागीरथ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन जिले के बड़नगर में 3 वर्षीय मासूम भागीरथ खेलते समय 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। मौके पर एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम बच्चे को बचाने के लिए लगातार ऑपरेशन चला रही हैं। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।

ujjain badnagar Three-Year-Old Baghirath Falls into Open Borewell
बच्चे का रेस्क्यू करती टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के पास झालरिया गांव में तीन वर्षीय मासूम खेलते-खेलते 70 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चा अपने परिवार के साथ भेड़ चराने के लिए क्षेत्र में आया था। पलदूना रोड के पास खेलते समय अचानक वह बोरवेल में गिर गया। 
Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और आसपास के लोग बच्चे को बचाने की कोशिश करने पहुंचे, लेकिन गहराई ज्यादा के कारण  बाहर नहीं निकाल पाए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। प्रशासनिक अमला और बड़नगर थाना पुलिस भी मौजूद है। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की लगातार निगरानी की और उससे संपर्क बनाने की कोशिश की। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  MP की एक और सोनम: पति को मरवाने वाली प्रियंका का एक और झूठ आया सामने, जो गहने लुटना बताए वो मिले घर की पेटी से

खेलते वक्त बोरवेल में गिरा बच्चा
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मुताबिक बच्चा भागीरथ (3) पिता प्रवीण देवासी, निवासी गुड़ानला (जिला पाली, राजस्थान) है। परिवार पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते पलदूना रोड स्थित खुले बोरवेल में गिर गया।

कैमरे की मदद से रखी जा रही निगरानी
बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की लगातार निगरानी की जा रही है और उससे संपर्क बनाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed