{"_id":"6a4f60cf7c2e01b71d059433","slug":"ujjain-father-in-law-sets-example-performs-kanyadaan-and-marries-off-widowed-daughter-in-law-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4482392-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: ससुर ने निभाया पिता का धर्म, विधवा बहू का किया कन्यादान, धूमधाम से करवाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: ससुर ने निभाया पिता का धर्म, विधवा बहू का किया कन्यादान, धूमधाम से करवाई शादी
Thu, 09 Jul 2026 05:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 05:27 PM IST
सार
उज्जैन के दिनेश बैरागी ने बेटे कपिल की कैंसर से मृत्यु के बाद विधवा बहू प्रियंका का पुनर्विवाह कर समाज को नई मिसाल दी। विदिशा निवासी गोविंद से विवाह कराते हुए उन्होंने पिता बनकर बहू का कन्यादान किया। समारोह में 350 लोग शामिल हुए और गृहस्थी का सामान भी दिया गया।
विज्ञापन
ससुर की पहल से विधवा बहू का घर फिर बस गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए मानवता और रिश्तों की अनूठी मिसाल पेश की गई है। उज्जैन के आगर रोड निवासी दिनेश बैरागी ने अपने बेटे की मौत के बाद विधवा बहू को सहारा देने के बजाय उसका जीवन फिर से बसाने का फैसला लिया। ससुर ने पिता बनकर बहू का कन्यादान किया और धूमधाम से उसकी शादी कराई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जेथल निवासी दिनेश बैरागी के छोटे बेटे कपिल बैरागी का विवाह वर्ष 2018 में प्रियंका से हुआ था। शादी के तीन साल बाद कपिल पैर के कैंसर से पीड़ित हो गए। दो साल तक इलाज चला, लेकिन 6 जून 2023 को उनका निधन हो गया। पति के निधन के बाद प्रियंका ससुराल में ही रह रही थी। बहू के भविष्य को लेकर चिंतित ससुर दिनेश बैरागी और सास कैलाश बाई ने परिवार के साथ मिलकर प्रियंका का पुनर्विवाह कराने का निर्णय लिया। परिवार की सहमति से प्रियंका का रिश्ता विदिशा निवासी गोविंद के साथ तय किया गया, जो खंडवा में कार्यरत हैं। भोपाल के एक रिसॉर्ट में सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ससुर दिनेश बैरागी ने पिता की भूमिका निभाते हुए स्वयं प्रियंका का कन्यादान किया। देवर दीपक बैरागी ने बताया कि शादी में लगभग 7 लाख रुपये खर्च किए गए। समारोह में 350 लोग शामिल हुए और दहेज में गृहस्थी का सामान भी दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- SC में सोनम का जवाब - मैं निर्दोष हूं, जमानत रद्द करने की याचिका पर दिया हलफनामा
विज्ञापन
बहू बनाकर लाया था, बेटी बनाकर विदा कर रहा हूं
इस प्रेरक कदम की प्रियंका के पिता रामबाबू ने भी सराहना की। ससुर दिनेश बैरागी ने कहा, बहू बनाकर लाया था, बेटी बनाकर विदा कर रहा हूं। बेटी की खुशियों की जिम्मेदारी एक पिता की होती है, मैं वो ही निभा रहा हूं।

ऐसे करवाई शादी

ऐसे करवाई शादी
