Ujjain News: महाकाल की नगरी बनेगी 'सर्प मित्र नगर', हर थाने में होंगे स्नेक रेस्क्यू प्रशिक्षित पुलिसकर्मी
उज्जैन में निर्माणाधीन स्नेक पार्क के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर थाना क्षेत्र के दो पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों को सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन सर्प मित्र नगरी के रूप में देश-दुनिया में पहचानी जाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में निर्माणाधीन स्नेक पार्क पहुंचे। यहां की प्रगति देखकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि सांपों के संरक्षण और प्रकृति में उनकी भूमिका को समझाने वाला सबसे बड़ा केंद्र बनेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्नेक पार्क का निरीक्षण करते हुए कहा कि सांप निकलने की सूचना सबसे पहले पुलिस तक पहुंचती है। इसलिए हर थाना क्षेत्र से कम से कम दो पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों को सांपों की पहचान, सुरक्षित रेस्क्यू और प्राथमिक प्रशिक्षण दिया जाए।
स्नेक पार्क के डायरेक्टर डॉ. मुकेश इंगले ने बताया कि स्नेक पार्क में 21 प्रजातियों के सांपों और अन्य रेप्टाइल्स की दुर्लभ प्रजातियां एक ही छत के नीचे देखने को मिलेंगी। उन्होंने बताया कि यहां बने इंटरप्रिटेशन सेंटर में बच्चों और लोगों को सांपों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही यहां रेस्क्यू सेंटर, क्वारंटीन सेंटर और वेटनरी सेंटर भी होगा, जहां घायल या रेस्क्यू किए गए सांपों का तुरंत इलाज और देखभाल की जाएगी।
प्रशिक्षण अभियान शुरू
डॉ. इंगले ने बताया कि लोगों को सांपों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू किया जा चुका है। इसके तहत चार जिलों में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों, होमगार्ड जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों और स्नेक रेस्क्यूर्स को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- MP: खुद को ‘क्रिश जैन‘ बताने वाला आरोपी निकला ‘जुम्मन अंसारी‘, प्रेमजाल में फंसी युवती के सच जान उड़े होश
'न सांप को मारें और न ही सांप किसी इंसान को नुकसान पहुंचाए'
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन से यह संदेश पूरे देश और दुनिया में जाना चाहिए कि न सांप को मारें और न ही सांप किसी इंसान को नुकसान पहुंचाए। इसी सोच के साथ उज्जैन को सर्प मित्र नगर' के रूप में पहचान दिलाने की पहल की जा रही है।

ऐसा बन रहा स्नेक पार्क

ऐसा बन रहा स्नेक पार्क

ऐसा बन रहा स्नेक पार्क
