फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Miss World 2026 Ujjain Nikita Porwal Ready to Represent India in Vietnam Among 120 Countries

MP: उज्जैन की बेटी निकिता वियतनाम में लहराएंगी तिरंगा, मिस वर्ल्ड के लिए 120 देशों की सुंदरियों से मुकाबला

Wed, 12 Aug 2026 09:40 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 09:40 AM IST
सार

उज्जैन की निकिता पोरवाल 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतने वाली निकिता वियतनाम में 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच मुकाबला करेंगी। अभिनेत्री, लेखिका और थिएटर कलाकार निकिता आदिवासी महिलाओं और बच्चों के लिए भी काम करती हैं। 

विज्ञापन
Miss World 2026 Ujjain Nikita Porwal Ready to Represent India in Vietnam Among 120 Countries
मिस इंडिया निकिता पोरवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाकाल की नगरी की बेटी अब विश्व मंच पर तिरंगा लहराने को तैयार है। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल वियतनाम में होने वाली 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दुनिया के 120 देशों की प्रतिभागियों के बीच निकिता विश्व सुंदरी का ताज जीतने की चुनौती पेश करेंगी। ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर 2026 को वियतनाम में होगा। निकिता का जन्म उज्जैन में हुआ। साल 2024 में मुंबई में हुए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतकर वह मध्य प्रदेश की पहली मिस इंडिया बनीं। तभी से वह मिस वर्ल्ड की तैयारी में जुटी थीं। निकिता सिर्फ खूबसूरती का चेहरा नहीं हैं।
विज्ञापन


निकिता ने महज आठ साल की उम्र में लिखी थी पहली किताब
वह एक अभिनेत्री, लेखिका, नाटककार और थिएटर कलाकार भी हैं। परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएट निकिता ने 8 साल की उम्र में पहली किताब लिखी थी। इसके बाद 350 पन्नों का नाटक ‘कृष्णा लीला’ भी लिखा। अब तक वह 60 से अधिक नाटकों में एक्ट कर चुकी हैं। रंगरेज थिएटर कंपनी में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर वह युवा कलाकारों को मंच देती हैं। शास्त्रीय नृत्य, कविता, हार्मोनियम और बांसुरी में भी उन्हें महारत है। 10 हजार दर्शकों के सामने रामलीला में माता सीता का किरदार भी निभा चुकी हैं।
विज्ञापन


Beauty With Purpose - आदिवासी महिलाओं के लिए काम
निकिता की पहचान ग्लैमर तक सीमित नहीं है। उनका फोकस आदिवासी महिलाओं और बच्चों के जीवन पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ पेयजल पर काम करके वह आदिवासी संस्कृति को बचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल हुआ ‘ओम शांति ओम’ डांस
मिस वर्ल्ड की तैयारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें निकिता ग्वाटेमाला, कोलंबिया, मलेशिया, वेनेजुएला, वियतनाम और डोमिनिकन गणराज्य की प्रतिभागियों के साथ बॉलीवुड गाने ‘ओम शांति ओम’ पर डांस करती दिख रही हैं। अलग-अलग देशों की सुंदरियों का बॉलीवुड स्टेप लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 9 अगस्त से वियतनाम में प्रतियोगिता का सफर शुरू हो चुका है। रजिस्ट्रेशन, ओरिएंटेशन और ट्रेनिंग के बाद अब फाइनल राउंड की तैयारी है।


ये भी पढ़ें-  MP: व्यापारी पर जानलेवा हमले का आरोपी सैंडी गिरफ्तार, दिल्ली-उत्तराखंड तक दबिश के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

भारत को निकिता से हैं उम्मीदें
पिछले कई महीनों से भारत के टॉप एक्सपर्ट्स निकिता की ग्रूमिंग कर रहे हैं। व्यक्तित्व, संचार कौशल, संस्कृति और सामाजिक कार्य के आधार पर निकिता भारत की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। भारत की तरफ से आखिरी बार मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। उनसे पहले रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी और प्रियंका चोपड़ा भी यह खिताब जीत चुकी हैं। अब पूरे देश की निगाहें 5 सितंबर के ग्रैंड फिनाले पर हैं। हर भारतीय की दुआ है कि विश्व सुंदरी का ताज एक बार फिर भारत आए और उस जीत की कहानी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल लिखे।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed