सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Under leadership Prime Minister, world will see glory of Sanata Simhastha 2028 - Chief Minister

MP News: सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलीपैड विश्राम गृह का किया लोकार्पण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को गति देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बने हेलीपैड विश्राम गृह का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 में दुनिया सनातन संस्कृति का वैभव देखेगी और श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

Under leadership Prime Minister, world will see glory of Sanata Simhastha 2028 - Chief Minister
विभिन्न आयोजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रथम लोकार्पण कार्यक्रम में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित हेलीपैड विश्राम गृह का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस विश्राम गृह में ऑफिस कक्ष, आमजन से भेंट के लिए हॉल और पायलट के लिए अलग कक्ष बनाए गए हैं। यह हेलीपैड सिंहस्थ 2028 में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन को विशिष्ट अतिथियों से मिलने की सुविधा के लिए तैयार किया गया है।
Trending Videos


सिंहस्थ में दिखेगा सनातन का वैभव-मुख्यमंत्री
परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के कार्यों का लोकार्पण करते हुए कहा कि उज्जैन सिंहस्थ में दुनिया सनातन संस्कृति के वैभव को देखेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस विश्वस्तरीय आयोजन में सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी और यह आयोजन सांस्कृतिक व धार्मिक दृष्टि से भव्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जैन संत जिनेन्द्र महाराज से लिया आशीर्वाद
उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चिमनगंज कृषि उपज मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने जैन संत जिनेन्द्र महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जैन समाज ने मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिनंदन भी किया। जिनेन्द्र महाराज धर्मदास गण के वर्तमान प्रवर्तक हैं।

भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन-अर्चन
मुख्यमंत्री ने उज्जैन सर्किट हाउस में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन-अर्चन और आरती की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को भगवान परशुराम का चित्र और फरसा भेंट किया।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हामूखेड़ी देवास रोड स्थित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने सभी नवदंपतियों को मंच पर आशीर्वाद दिया, पुष्प वर्षा की और उनके सुखद व समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान नवविवाहित कन्याओं को दोपहिया वाहन भी भेंट किए गए।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा


कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महंत रामेश्वर दास, महंत रामदास महाराज, महंत बालकनाथ महाराज, बालकृष्ण दास महाराज, रवि सोलंकी, नरेश शर्मा, ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के गादीपति महावीर नाथ महाराज, नारायण यादव, कल्याण यादव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed