सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister Dharmendra Pradhan visited Mahakal Temple pray world peace. cricketer visited temple.

Ujjain News: विश्व शांति की कामना करने महाकाल आए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, इस क्रिकेटर ने भी किए दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख के पहले दिन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। वहीं क्रिकेटर उमेश यादव ने पत्नी के साथ दर्शन कर विश्व शांति और कल्याण की कामना की। 

Union Minister Dharmendra Pradhan visited Mahakal Temple pray world peace. cricketer visited  temple.
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और क्रिकेटर उमेश यादव ने किए दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाख मास के प्रथम दिन बाबा महाकाल के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। आज में विश्व में शांति की कामना करने बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं, यहां आकर मुझे आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई है।

Trending Videos


यह बात उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख मास के पहले दिन दर्शन करने आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहे। इस दौरान वे पारंपरिक धोती-सोला में थे। आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और नंदी को जल अर्पित किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम यादव ने छोला के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, मंत्री सारंग ने गदा भेंट की

क्रिकेटर उमेश यादव ने पत्नी के साथ किए दर्शन
क्रिकेटर उमेश यादव ने शुक्रवार को पत्नी तान्या वाधवा के साथ ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उमेश यादव का स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस दौरान यादव ने कहा कि मैं बाबा महाकाल का सबसे बड़ा भक्त हूं और मौका मिलते ही उनके दर्शन करने आ जाता हूं। उमेश यादव ने कहा कि वे अक्सर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आते रहते हैं और उनका मानना है कि बाबा के बुलावे के बिना कोई यहां नहीं आ सकता। उन्होंने आगे कहा कि इस बार बाबा ने उन्हें थोड़ा देर से बुलाया, लेकिन दर्शन कर वे बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने पूरे विश्व के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि सब कुछ अच्छा हो। मैंने अपनी हर योजना और आगे जो कुछ भी है, उसके लिए बाबा का आशीर्वाद मांगा।


बता दें कि 38 साल के उमेश यादव लगभग 3 साल से भारतीय टीम से बाहर हैं। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे उमेश 57 टेस्ट, 75 वनडे और 9 टी20 खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 170, वनडे में 106 और टी20 में 12 विकेट हैं। उमेश 2024 से आईपीएल का भी हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल 148 मैचों में वह 144 विकेट ले चुके हैं। उमेश यादव 2024 में गुजरात टाइटंस (जीटी) का हिस्सा थे। 

 

 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान क्रिकेटर उमेश यादव ने किए दर्शन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान क्रिकेटर उमेश यादव ने किए दर्शन

 

 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान क्रिकेटर उमेश यादव ने किए दर्शन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सम्मान किया गया। 

 

 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान क्रिकेटर उमेश यादव ने किए दर्शन

दर्शन के बाद उमेश यादव ने शेयर की महाकाल मंदिर परिसर की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed