सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Minor raped on pretext of marriage

Umaria News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 07 Nov 2025 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

दुष्कर्म के कुछ दिनों बाद नाबालिग को गर्भवती होने का पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने तलाशी शुरू कर दी है।

Umaria News: Minor raped on pretext of marriage
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, नाबालिक लड़की और आरोपी एक ही मोहल्ले में रहते हैं और एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। करीब दो साल पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध बने थे। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था। तब आरोपी ने शादी करने का वादा किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में घटना ने फिर से गंभीर रूप ले लिया। नाबालिग लड़की के परिजन ने बताया कि बीते जून महीने की एक रात जब उसके घर के अन्य सदस्य बाहर थे, तभी आरोपी उसके घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया और कहा कि उसे अपना मोबाइल चार्ज करना है। नाबालिग लड़की ने उसे अंदर आने दिया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर उसने बलपूर्वक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद नाबालिग को गर्भवती होने का पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें-  अचानक क्यों सिंधिया को होने लगी युवराज की शादी की फिक्र? जिला पंचायत सदस्य देने पहुंचे थे कार्ड

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाने में अपराध क्रमांक 508/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने तलाशी शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी ने बताया कि मामला कायम कर लिया है। आरोपी फरार है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed