{"_id":"69006e74c2a10ebab408e941","slug":"son-attacks-mother-with-axe-in-family-dispute-condition-critical-umaria-news-c-1-1-noi1225-3563376-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: अपने ही बने जान के दुश्मन, मंडला में बेटे ने मां पर किया कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: अपने ही बने जान के दुश्मन, मंडला में बेटे ने मां पर किया कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक कलह और घरेलू तनाव से जुड़ा पाया गया है। थाना प्रभारी पूजा बघेल ने बताया कि आरोपी की पत्नी और मां के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे।
घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र के लाटो ग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी 60 वर्षीय मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना रविवार देर शाम लाटो गांव के मुकद्दम टोला में हुई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी भागवती यादव उम्र 60 का उनके बेटे कत्तू लाल यादव उम्र 38 के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए कत्तू लाल ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और मां के गर्दन पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि भागवती मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत घुघरी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि चोट गंभीर है और महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घुघरी थाना प्रभारी पूजा बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बताया गया कि वारदात के बाद आरोपी बेटा कत्तू लाल यादव मौके से फरार हो गया है।
ये भी पढ़ें- गायक अदनान सामी के घोटाले का क्या है ग्वालियर कनेक्शन? कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला
थाना प्रभारी पूजा बघेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत होता है। आरोपी की पत्नी और उसकी मां के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते घर का माहौल अक्सर बिगड़ता रहता था। रविवार को भी इसी तरह की कहासुनी के बाद बेटे ने गुस्से में यह कदम उठा लिया। पुलिस ने आरोपी कत्तू लाल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में पुलिस की टीमें सर्च अभियान चला रही हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के पीछे असली वजह क्या थी। फिलहाल घायल महिला का इलाज जारी है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। यह घटना एक बार फिर पारिवारिक तनाव और गुस्से पर नियंत्रण खोने के खतरनाक नतीजों को दिखाती है। ग्रामीणों ने भी इस घटना पर अफसोस जताया और प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X