सागर में खौफनाक अंत: शराब पार्टी पर बुलाया, फिर अपने पति से कटवा दिया; आखिरी निवाला भी खा नहीं पाया प्रेमी
प्रेमिका ने पहले प्रेमी को शराब पिलाई, फिर जब वो नशे में आ गया तो अपने पति से उसपर हमला करवा दिया। प्रेमी को को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढे़ं खौफनाक कहानी
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर-कानपुर हाईवे पर मिली एक अज्ञात लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्या किसी रंजिश का नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग के चलते रची गई एक सुनियोजित साजिश का परिणाम थी। वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया गया कि जब पुलिस ने शव को बोरे से बाहर निकाला, तो मृतक के मुंह में रोटी का निवाला फंसा हुआ था।
चेतावनी के बाद भी नहीं माना, तो रची साजिश
शराब, शबाब और फिर मौत का दांव
योजना के मुताबिक, पत्नी लीला ने ही नरेंद्र को प्रेम जाल में फंसाकर अपने मायके बुलाया। वहां उसे पहले जी भरकर शराब पिलाई गई। जब नरेंद्र नशे की हालत में खाना खाने बैठा, तभी पीछे से घात लगाए बैठे हरिशंकर ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना अचानक था कि नरेंद्र को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें: कैदी की सुरक्षा में तैनात जवान नशे में धुत, अस्पताल में की अशोभनीय हरकत
हाईवे पर फेंका शव, एक सुराग ने खोला राज
हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपियों ने शव को एक बोरे में भरा और पिकअप वाहन से कर्रापुर के पास हाईवे किनारे फेंक कर फरार हो गए। सुबह जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोला, तो दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया। मृतक के मुंह में रोटी और हाथ में ककड़ी का टुकड़ा था, जिससे यह साफ हो गया कि हत्या खाना खाते समय की गई है। इसी सुराग ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी।
आरोपी फरार, तलाश जारी
पुलिस ने एफएसएल (FSL) टीम की मदद से मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी हरिशंकर और उसके साथियों की पहचान हो चुकी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

कमेंट
कमेंट X