Umaria News: वन विभाग की गाड़ियों में तोड़फोड़; कर्मचारियों से भी की गई मारपीट; जानें किस बात पर भड़के ग्रामीण
उमरिया के खेरवा टोला में बाघ रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई। वन अमले पर हमला, वाहन में तोड़फोड़ और महिला वन अधिकारी को बंधक बनाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवग के पनपथा बफर क्षेत्र स्थित खेरवा टोला में बाघ के हमले के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन हिंसक घटनाक्रम में बदल गया। महिला की मौत और कई ग्रामीणों के घायल होने के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। इस दौरान उग्र भीड़ ने वन अमले पर हमला कर दिया। पुलिस ने मारपीट, तोड़फोड़ और बंधक बनाने सहित तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू टीम बाघ को ट्रैंकुलाइज करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान गांव में तनाव बढ़ गया और कुछ लोगों पर भीड़ को भड़काने का आरोप लगा। देखते ही देखते ग्रामीण लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ वन विभाग के वाहनों की ओर बढ़े और शासकीय बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ कर कांच फोड़ दिए।
बताया गया कि जान बचाकर भाग रहे वन कर्मचारियों को भी भीड़ ने घेर लिया। आरोप है कि वाहन चालक को जमीन पर पटककर उसके सिर, हाथ, पैर और पीठ पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल चालक को बाद में पुलिस और वन अमले ने भीड़ से बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। एक अन्य घटना में वन विभाग के अधिकारी पर बांस के डंडे से हमला किए जाने की शिकायत सामने आई है। हमले में अधिकारी के सिर में चोट आई और उन्हें इलाज के लिए भेजा गया।
पढें: : जिलाबदर के दौरान भोपाल पहुंचा यासीन मलिक, गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट का केस है दर्ज
सबसे गंभीर मामला महिला वन अधिकारी से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार रेस्क्यू में पहुंची महिला अधिकारी और उनके स्टाफ को उग्र भीड़ ने घेर लिया। आरोप है कि महिला अधिकारी को तीन से चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद खेरवा टोला और आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है। पुलिस और वन विभाग की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच जारी है। इंदवार थाना पुलिस ने बताया कि वन अमले की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X