{"_id":"697edd4760986f17000aae2c","slug":"young-man-killed-in-chandia-road-accident-umaria-news-c-1-1-noi1225-3902181-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: ग्राम बांका में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: ग्राम बांका में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम बांका में अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से 24 वर्षीय बाइक सवार राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक फैल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
चांदिया थाना।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम बांका में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। इस हादसे में 24 वर्षीय युवक राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राकेश सिंह, पिता नरेश सिंह, ग्राम बांका के निवासी थे और अपने परिवार के एकमात्र सहारे माने जाते थे। घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और हर आंख नम दिखाई दी।
जानकारी के अनुसार, राकेश सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने जब हादसा देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। अचानक हुई इस मौत से ग्रामीणों में आक्रोश और दुख का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन पुलिस की समझाइश से हालात को नियंत्रित किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही चंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के पास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- ग्राइंडर से कटकर लटक गई थी गर्दन, एमवाय के डाॅक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
इस हादसे ने न सिर्फ राकेश के परिवार को, बल्कि पूरे ग्राम बांका को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में शोक की लहर है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X