सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Amar Ujala's election chariot, Satta Ka Sangram in Vidisha, politicians expressed their views

Satta Ka Sangram: विदिशा में विकास बड़ा मुद्दा, BJP शिवराज के काम गिना रही तो कांग्रेस सांसद को बता रहे लापता

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 May 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में है। सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा करने के बाद युवाओं से चुनावी मुद्दों पर बात की गई। इसके बाद शाम को राजनेताओं के समर्थकों से बात की। पढ़िए, क्या बोले समर्थक?

Amar Ujala's election chariot, Satta Ka Sangram in Vidisha, politicians expressed their views
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में राजनेताओं ने रखे अपने मुद्दे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Satta Ka Sangram: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने मप्र के सफर पर निकला है। आज यह चुनावी रथ विदिशा लोकसभा क्षेत्र में है। इस सीट पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानू शर्मा के बीच मुकाबला है। 
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता मंजरीदेवी ने कहा कि हम जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रहे हैं। हमने जो काम किए जनता के लिए, देश केविकास के लिए वो सब जनता देख रही है। हमने विरासत सहेजने का काम किया है। संस्कृति को सहेजने का काम है। भाजपा की रीति-नीति है हम कोई भी चुनाव हल्के में नहीं लेते। शिवराजजी बड़े नेता है। उन्हें जनता पसंद करते हैं। यहां का विकास उनका कद बढ़ाता है।

कांग्रेस के नेता का कहना है कि यहां चुनाव एकतरफा नही है। विकास के नाम पर यहां कुछ नहीं है। आप शहर घूमे हैं तो देख ही रहे हैं। 18 साल शिवराजजी सीएम हैं, पर सड़कों की दुर्दशा है, रोजगार नहीं हैं। यहां के युवा बाहर जाने को मजबूर है। भाजपा का एक ही मुद्दा है हिंदू-मुस्लिम करना। जनता सब समझ रही है। 

भाजपा नेता का कहना है कि हम राममंदिर के नाम पर वोट नहीं किया है। हमने विकास किया है। पहले भोपाल से आने पर तीन घंटे लगता था। लाइट नहीं आती थी, पर 24 घंटे बिजली है। लाखों हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। सांसद रमाकांत ने भी काम किया है। भाजपा का नेतृत्व काम करता है। 

कांग्रेस के युवा नेता ने कहा कि सांसद जी गुमनाम है। भाजपा कोई पांच काम बता दें जिन्हें ये विकास बता रहे हैं। 

आम आदमी पार्टी से जुडे़ नेता का कहना है राम आस्था का विषय है। यहां राम कोई मुद्दा नहीं है। यहां विकास का मुद्दा है। महंगाई का मुद्दा है। भ्रष्टाचार का मुद्दा है। बेरोजगार का मुद्दा है। महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा है। भाजपा की गलत बात है कि धर्म को राजनीति लाकर ये गंदा कर रहे हैं। कोई भी सरकार होता तो भी राममंदिर बनता, क्योंकि ये कोर्ट का फैसला था। कांग्रेस ने समर्थन करते हुए कहा कि राम का नाम भाजपा अभी क्यों लाती है। 

लाडली बहनों के नेता मैदान में हैं, उस पर महिला नेत्री ने कहा कि शिवराज ने वादा किया है कि लाडली बहनों को 3000 देंगे, पर 1250 ही दे रहे हैं। विकास नहीं है। सड़कें नहीं हैं। बेरोजगार का मुद्दा है। 

हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed