सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   BJP election meeting in Raisen: EX CM Shivraj Chauhan and MLA Patwa reprimanded TI for switching off the mic

MP Lok Sabha Election: माइक बंद कराने पर पूर्व सीएम चौहान ने TI को फटकार, MLA पटवा बोले- ऐसी जगह फिकवाऊंगा...

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 May 2024 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Lok Sabha Election: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक पटवा कह रहे हैं अभी पांच मिनट हैं। इधर आओ, इधर आओ, तुम्हारा ऐसी जगह तबादला कराऊंगा कि वापस नहीं आ पाओगे। इस बीच पूर्व सीएम शिवराज उन्हें शांत भी कराते दिख रहे हैं।  

BJP election meeting in Raisen: EX CM Shivraj Chauhan and MLA Patwa reprimanded TI for switching off the mic
मंच से पूर्व सीएम चौहान और विधायक पटवा ने टीआई को लगाई फटकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

MP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश भाजपा जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटी है। केंद्रीय नेताओं से लेकर प्रदेशस्तरीय नेताओं के लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल विदिशा दौरे पर थे। रात 10 बजे से कुछ मिनट पहले वे विदिशा लोकसभा सीट की मंडीदीप भोजपुर विधानसभा में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान शिवराज और उनके साथ मौजूद क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर जमकर फटकार लगाई साथ तबादलना कराने तक की धमकी दी। इस वीडियो कांग्रेस सोशल मीडिया पर शेयर किया है।   

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को विदिशा लोकसभा सीट की मंडीदीप भोजपुर विधानसभा में पूर्व सीएम शिवराज सिंह की सभा थी। पूर्व सीएम चौहान सभा को संबोधित कर रहे थे। वीडियो के अनुसार इस दौरान थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने 10 बजे प्रचार बंद कराने के लिए साउंड बंद करने को कहा, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समय देखा और फिर थाना प्रभारी को फटकार लगाई। लेकिन, विधायक सुरेंद्र पटवा अपना आपा खो बैठे, उन्होंने 10 बजने में समय होने की बात कहकर नाराजगी जताई साथ ही मंच से ही थाना प्रभारी महेंद्र को तबादला कराने की धमकी दी। पटवा वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं अभी पांच मिनट है, इधर आओ, इधर आओ, तुम्हारा ऐसी जगह तबादला कराऊंगा कि वापस नहीं आ पाओगे। 



कांग्रेस बोली- बीजेपी का अहंकार देखो 
कांग्रेस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें उसने लिखा- चुनाव आचार संहिता का पालन कराने पर भाजपा के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल किए और सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर को बदतमीजी करते हुए धमकाया। एक पूर्व मुख्यमंत्री का यह स्तर बेहद अशोभनीय और निंदनीय कृत्य है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed