सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Case registered against ASP Amritlal Meena in fraud case in Vidisha

MP News: ग्वालियर में पदस्थ ASP अमृतलाल मीणा के खिलाफ विदिशा में केस, धोखाधड़ी के इस मामले में हुई कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 12 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

ASP अमृतलाल मीणा पर फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप है। विदिश के आनंदपुर थाने में धोखाधड़ी करने, दस्तावेजों को छिपाने का मामला दर्ज किया गया है।

Case registered against ASP Amritlal Meena in fraud case in Vidisha
मामले की जानकारी देते विदिशा एडिशनल एसपी समीर यादव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा के थाना आनंदपुर में फर्जी जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के मामले में ग्वालियर के एडिशनल एसपी अमृतलाल मीणा के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। इससे पहले अमृतलाल मीणा रायसेन में भी पदस्थ रह चुके हैं।

Trending Videos


दरअसल अमृतलाल ने विदिशा जिले की लटेरी तहसील से 2003 के बाद एसटी का प्रमाण-पत्र बनवाकर नौकरी हासिल की थी, जबकि मीणा जाति ओबीसी के अंतर्गत आती है। 2003 से पहले मीणा जाति को सिरोंज, लटेरी तहसील क्षेत्र में एसटी का दर्जा प्राप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जाति प्रमाण-पत्र की शिकायत के बाद राज्य छानबीन समिति ने पूरे मामले की पड़ताल की और अमृतलाल के सर्टिफिकेट को फर्जी पाया। विदिशा के एएसपी (एडीशनल एसपी) समीर यादव ने बताया कि हाल ही में हाईकोर्ट जबलपुर ने इस मामले में अमृतलाल को दिए गए स्टे आर्डर को निरस्त कर दिया था। इसके बाद लटेरी तहसील के आनंदपुर थाने में उनके खिलाफ 7 दिसंबर 2023 को धोखाधड़ी करने, दस्तावेजों को छिपाने का मामला दर्ज किया गया है। वह मूलतः चाचौड़ा जिला गुना के निवासी हैं, अमृतलाल मीणा ने 2003 के बाद लटेरी तहसील कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से एसटी वर्ग का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लिया था।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
विदिशा एडिशनल एसपी समीर यादव ने बताया कि विदिशा के आनंदपुर थाने एडिशनल एसपी अमृतलाल मीणा पर धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत अमला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed