{"_id":"669d19e208146016c6072134","slug":"disaster-rain-flood-like-situation-in-vidisha-city-submerged-due-to-two-hours-of-rain-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश: विदिशा में बने बाढ़ जैसे हालात, दो घंटे की बारिश से शहर हुआ जलमग्न, दो बच्चियां बहते-बहते बचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश: विदिशा में बने बाढ़ जैसे हालात, दो घंटे की बारिश से शहर हुआ जलमग्न, दो बच्चियां बहते-बहते बचीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार
रविवार को विदिशा में भी जोरदार बारिश हुई। लगातार दो घंटे की तेज बारिश ने शहर का हाल बेहाल कर दिया। हर जगह जलजमाव से जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विदिशा में भारी बारिश से बाइक बह गई, बच्चियां बहते-बहते बचीं
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बारिश ने हालत खराब कर दी। रविवार को दो घंटे की बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। इस दौरान बाइक बहने की घटना हुई तो दो बच्चियां बहते-बहते बच गई हैं।
बताया जा रहा है कि तेज बारिश से घरों-दुकानों में पानी भर गया है। सीजन का सबसे तेज बारिश है। एसडीएम, तहसीलदार, एडिशनल कलेक्टर के राजस्व परिसर में पानी ही पानी नजर आ रहा है। शहर के मुख्य सड़कों पर और दुकानों में पानी मानो नदी जैसा दिख रहा था। सड़कों पर मोटरसाइकिल बहती हुई दिखाई दीं। मुख्य मार्गों पर करीब चार-चार फीट पानी भर गया। लोग कमर कमर तक पानी में निकलते रहे।
कई इलाकों में बाढ़ जैसा नजारा दिखाई देने लगा। दुकानों और घरों में पानी घुस गया। लोग अपनी दुकानों से पानी निकलते नजर आए। वहीं इस बारिश में विदिशा के ड्रेनेज सिस्टम की भी पोल खोल कर रख दी है। शहर के लगभग 90 प्रतिशत इलाके जलमग्न हो गए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X