सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   MP Election: FIR against 17 people who made voting video viral

MP Election: मतदान का वीडियो वायरल करने वाले 17 लोगों पर FIR, प्रतिबंध होने के बाद भी कैसे ले गए कैमरा-मोबाइल?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार

मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले 17 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इन्होंने मतदान के दौरान के वीडियो बना लिए थे और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। 

MP Election: FIR against 17 people who made voting video viral
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वोट डालने के दौरान की तस्वीर-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले 17 लोगों पर अब एफआईआर कर ली गई है। सामाजिक कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। अब सवाल ये उठ रहा है कि मोबाइल-कैमरा प्रतिबंधित होने के बाद भी इन लोगों ने वीडियो कैसे बनाया?
Trending Videos


जानकारी के अनुसार मामला विदिशा जिले के सिरोंज का है। शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी। आवेदन देकर बताया था कि इलाके के कुछ युवाओं ने मतदान करने के दौरान की अपनी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रखी है। ये चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। साथ ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आवेदन में उल्लेख है कि मतदान केन्द्र पर मोबाइल एवं कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी कुछ मतदाताओं ने केन्द्र पर मोबाइल अथवा कैमरे का उपयोग कर ईवीएम मशीन पर मत देते हुए फोटो लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। उनकी इस पोस्ट से मतदान केन्द्र पर मौजूद निर्वाचन कर्मियों का लापरवाहीभरा रवैया भी उजागर हो रहा है। इस तरह के कृत्यों से मत की गोपनीयता तो भंग होती ही है, साथ ही  इसका असर आगामी समय में होने वाले मतदान पर भी पड़  सकता है। इससे चुनाव  की अनुशासनात्मक और गरिमा  पर  भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। उन्होंने अपने आवेदन में अपने मत की   गोपनीयता भंग करने वालों पर लोक  प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128 के उल्लंघन के तहत कार्रवाई  करने की मांग की थी। उक्त मामले को  सिरोंज प्रशासन ने संज्ञान में लिया और 17 लोगों पर FIR दर्ज कर ली। 

सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया था कि कुछ लोगों ने मतदान की गोपनीयता भंग की है। उन्होंने जिस व्यक्ति को वोट दिया उसके सामने का बटन दबाते और पर्ची निकलते का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। ये कृत्य गैरकानूनी है और मतदान की गोपनीयता भंग करने वाला है। मामले की जांच सक्षम अधिकारी से कराई जा रही है। सत्यता पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed