{"_id":"66580ccb64ae6b265200f83b","slug":"mp-news-vidisha-bm-nursing-college-sealed-tehsildar-took-action-on-court-s-order-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विदिशा का बीएम नर्सिंग कॉलेज सील, कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विदिशा का बीएम नर्सिंग कॉलेज सील, कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने की कार्रवाई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 30 May 2024 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार
विदिशा के बीएम नर्सिंग कॉलेज को आज तहसीलदार अमित ठाकुर और उनकी टीम ने सील कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
कॉलेज किया गया सील।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूरे मध्य प्रदेश में पिछले कुछ समय से नर्सिंग कॉलेज की मान्यता और उनके फर्जी संचालन को लेकर केंद्रीय एजेंसी सीबीआई द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। फर्जी तरीके से चल रहे नर्सिग कॉलेज पर गाज गिरना शुरू हो चुकी है। इसका असर विदिशा में भी देखने को मिला है।
Trending Videos
विदिशा के खाई रोड पर स्थित बीएम नर्सिंग कॉलेज जो लंबे समय से बंद था, उसे उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद तहसीलदार अमित ठाकुर और उनकी टीम ने सील कर दिया है। तहसीलदार ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है, आगे की कार्रवाई भी न्यायालय के निर्देश अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल सीबीआई की टीम ने प्रदेश के कॉलेज का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की थी। इसके बाद भी कॉलेज संचालन शुरू नहीं हो सका था। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश भर में फर्जी नर्सिंग कॉलेज की कतार में विदिशा का बीएम नर्सिंग कॉलेज भी शामिल था, जिसके चलते उच्च न्यायालय द्वारा इसे सील कराया गया है।

कमेंट
कमेंट X