{"_id":"64eaf3de3a095e8102020f88","slug":"mp-news-vidisha-sironj-mla-umakant-sharma-swore-on-family-and-god-for-corruption-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: BJP विधायक ने कहा- अपने मृतक भाई-खानदान और भगवान की कसम खाता हूं कि मैंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: BJP विधायक ने कहा- अपने मृतक भाई-खानदान और भगवान की कसम खाता हूं कि मैंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश में विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। चार बीघा जमीन सहित चार करोड़ रुपये के लेन-देन के आरोप लगाने की बात कर रहे हैं।
विधायक उमाकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विदिशा की सिरोंज विधानसभा के विधायक उमाकांत शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक अवैध कॉलोनाइजरों पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले लोगों पर भी भड़कते दिखाई दे रहे हैं।
Trending Videos
वीडियो में विधायक जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों के विषय में भी बोलते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें चार बीघा जमीन सहित चार करोड़ रुपये के लेन-देन के आरोप लगाने की बात कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि मुझे जान से मारने की धमकी देने बाले लोग भी कभी मेरे सामने नहीं आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामले में सिरोंज विधायक उमाकांत ने कहा, मैं अपने मरे हुए भाई लक्ष्मीकांत शर्मा सहित खानदान, भगवान और अपने परिवार की कसम खाकर बोल रहा हूं कि मैंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया। बीजेपी विधायक का यह वीडियो, जिसमें विधायक उमाकांत शर्मा खुद को निर्दोष बताते हुए विपक्षियों पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले एक कॉलोनाइजर बीजेपी नेता एडवोकेट कपिल त्यागी द्वारा विधायक उमाकांत शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। वायरल वीडियो में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने एक फिर जान से मारने वाले घटनाक्रम को दोहराया है। सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति द्वारा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप संबंधी पोस्ट की गई थी, जिसके बाद उमाकांत शर्मा उन लोगों पर गुस्सा होते दिखाई दे रहे हैं और खुद को निर्दोष बताते हुए नजर आ रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X