सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   MP News Woman gave birth to four-legged baby girl in Vidisha condition critical

MP News: विदिशा में महिला ने चार पैर वाली बच्ची को दिया जन्म, हालत गंभीर होने के चलते भोपाल एम्स में इलाज जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Aug 2023 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक महिला ने चार पैरों वाली बच्ची को जन्म दिया है। जन्म के बाद से ही बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए भोपाल एम्स रेफर किया गया है।

MP News Woman gave birth to four-legged baby girl in Vidisha condition critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा के बामोरा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को एक महिला ने चार पैर वाली नवजात बच्ची को जन्म दिया है। फिलहाल, बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे भोपाल के एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, कुरवाई तहसील में ग्राम जाखेड़ी की रहने वाली 25 वर्षीय धनुष बाई पति फूल सिंह प्रजापति को उनके परिजन डिलीवरी के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर आए थे। जहां महिला की डिलीवरी करने वाली नर्स ने देखा कि प्रसूता ने चार पैर वाली एक बच्ची को जन्म दिया है, जिसे विदिशा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया और गंभीर हालत को देखते हुए वहां से भोपाल के एम्स अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विदिशा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ सुनील नंदेश्वर का कहना है कि डॉक्टर्स इसे मेडिकल की भाषा में 'इशियोपेगस" कहते हैं, जो कि लाखों में से एक बच्चे में इस तरह से अतिरिक्त अंग विकसित होते हैं। नवजात में शारीरिक विकृति है और कुछ भ्रूण अतिरिक्त बन गया है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु में शरीर के नीचे के भाग का अतिरिक्त विकास हो जाता है। ऐसे बच्चों को सर्जरी के जरिए नॉर्मल किया जाता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed