{"_id":"6634885f0747aedb7501db67","slug":"satta-ka-sangram-voters-silent-in-hot-seat-vidisha-issue-of-employment-raised-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: हॉट सीट विदिशा में मतदाता साइलेंट, रोजगार और बैतवा नदी में गंदा पानी मिलने पर रखी अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: हॉट सीट विदिशा में मतदाता साइलेंट, रोजगार और बैतवा नदी में गंदा पानी मिलने पर रखी अपनी बात
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 03 May 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में है। यहां सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा की गई। अब युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे और शाम को राजनीतिक दलों के नेता सवालों के जवाब देंगे। जानिए, चाय पर चर्चा में क्या बोले मतदाता?
विदिशा में सत्ता का संग्राम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Satta Ka Sangram: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने मप्र के सफर पर निकला है। आज यह चुनावी रथ विदिशा लोकसभा क्षेत्र में है। इस सीट पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानू शर्मा के बीच मुकाबला है। चुनावी मुद्दों पर सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा की गई, जानिए क्या बोले मतदाता?
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मतदाता ने कहा कि विदिशा में कोई विकास नहीं हुआ है। शिवराज सिंह चौहान यहां आज तक लोगों को साफ पानी नहीं पिला पाए हैं। बैतवा नदी का बुरा हाल है, यहां नालों का गंदा पानी नदी में मिल रहा है।
एक अन्य मतदाता ने कहा कि इस बार का चुनाव काफी शांत है। यह लग ही नहीं रहा है कि चुनाव हो रहा है। मतदाता किस ओर जाएगा यह कहा नहीं जा सकता।
एक अन्य मतदाता ने कहा कि काम कोई नहीं करता, कोई भी आ जाए। विदिशा कृषि प्रधान क्षेत्र है, यहां मंडी की हालत खराब है, किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि पब्लिक मौन है, क्या होगा, क्या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता।
एक युवा मतदाता ने कहा कि रोजगार को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। मेरे जैसे जो लोग कम पढ़े लिखे हैं, उनके पास कोई काम नहीं है। लेकिन, हर साल वोट जरूर देना पड़ता है।

कमेंट
कमेंट X