सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Two people who went fishing behind Hema Malini Dam drowned, bodies of both found after four hours of effort

MP News: हेमा मालिनी डैम के पीछे मछली पकड़ने गए दो व्यक्ति डूबे, चार घंटे की मशक्कत के बाद मिले दोनों के शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार

विदिशा के हेमा मालिनी बांध के पीछे दो लोगों को डूबने से मौत हो गई। ये अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ रहे थे, तभी दोनों गिर गए। एसडीआरएफ ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उनके शव तलाशे। 

Two people who went fishing behind Hema Malini Dam drowned, bodies of both found after four hours of effort
विदिशा में डूबे दो लोगों को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बह रही बेतवा नदी पर बने हेमा मालिनी डैम के पास हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए चार व्यक्तियों में से दो पानी में गिरने से डूब गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव तलाशे गए। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की है। बताया गया कि चार लोग मछली पकड़ने के लिए हेमा मालिनी डैम के बांदा घाट पर गए हुए थे। इसमें से दो लोग किलेंदर के रहने वाले 45 वर्षीय राकेश मालवीय और ढलकपूरा के रहने वाली 40 वर्षीय शरीफ खान पानी में गिर गए और डूब गए, इससे घबराए उनके दोनों साथी भी मौके से भाग गए। घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इधर देर रात तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने रात में पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर डूबने की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों को तलाशने की काफी कोशिश की। फिर सुबह पांच बजे से एसडीआरएफ की टीम बेतवा नदी पहुंची और घटनास्थल पर दोनों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गुरुवार सुबह 7.45 बजे शरीफ खान और 9 बजे राकेश मालवीय का शव होमगार्ड टीम ने बाहर निकाल लिया। फिलहाल दोनो के शवों को जिला चिकित्सालय पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed