सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Vidisha: Businessman chased and beaten in Vidisha, angry villagers surrounded the police station

Vidisha: विदिशा में व्यापारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, गुस्से में ग्रामीणों ने घेर लिया थाना

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

विदिशा में पुलिस पर मारपीट के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी कर दिया था। विरोध स्वरूप दुकानें बंद रखी हैं। 

Vidisha: Businessman chased and beaten in Vidisha, angry villagers surrounded the police station
विदिशा में गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा के आनंदपुर थाने में सोमवार की रात पुलिस ने एक व्यापारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना विदिशा जिले के लटेरी अनुविभाग के आनंदपुर थाने की है। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद मंगलवार को वायरल हुए सीसीटीवी वीडियो ने पुलिस की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।
Trending Videos


दरअसल सोमवार को पीड़ित सचिन शर्मा के दादाजी की रसोई (तेरहवीं) का कार्यक्रम था। व्यापारी सचिन शर्मा अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान जावती चौराहे पर पहुंची आधा दर्जन पुलिस ने सचिन शर्मा की जमकर पिटाई की और फिर अपने साथ पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। घटना की जानकारी लगते ही करीब 100 से अधिक लोग थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी को छोड़ दिया। व्यापारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में आनंदपुर के व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें बंद रखी हैं ओर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Vidisha: Businessman chased and beaten in Vidisha, angry villagers surrounded the police station
विदिशा में व्यापारी से मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
पीड़ित सचिन शर्मा ने बताया कि सोमवार को उसके दादाजी का तेरहवीं का कार्यक्रम था। वे सभी अपने कार्य से फ्री होने के बाद अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। टेंट और बाकी सामान पैक करवा रहे थे, तभी आनंदपुर थाना प्रभारी दीपक राठौड़ आधा दर्जन पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचे और सभी ने डंडे बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान सोमवार की रात लटेरी अनुविभाग के कई पुलिस थानों का भारी बल आनंदपुर में तैनात किया गया। साथ ही एसडीओपी अजय मिश्रा भी मौके पर तैनात रहे। इस घटना के बाद आनंदपुर पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बाधा सहित एससी-एसटी के तहत कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed