{"_id":"64fb0d622d920be1400b3574","slug":"vidisha-news-two-people-died-when-roof-collapsed-while-demolishing-damaged-building-of-school-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: स्कूल की क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को तोड़ते समय छत गिरने से दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: स्कूल की क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को तोड़ते समय छत गिरने से दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Sep 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Vidisha News: विदिशा जिले में स्कूल की क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को तोड़ते समय छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामला ग्राम आदमपुर गांव का है।
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विदिशा के ग्राम आदमपुर में उस समय एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक पुराने स्कूल की बिल्डिंग को तोड़ते समय बिल्डिंग की छत गिर जाने से कुछ लोग उसके नीचे दब गए। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। बाकी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Trending Videos
बताया जाता है, विदिशा के ग्राम आदमपुर गांव में स्कूल की एक बिल्डिंग जो काफी समय से क्षतिग्रस्त थी। क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को गिराने का काम किया जा रहा था। शुक्रवार को तीन मजदूरों द्वारा बिल्डिंग को गिराया जा रहा था। उसी समय क्षतिग्रस्त स्कूल की बिल्डिंग की छत भर-भरारकर गिर गई, जिसमें तीन मजदूर दब गए। दबने के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा तत्काल मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की राशि मंजूर कराई गई। इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार के लिए भी पांच पांच हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर कराई गई। मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। घायल व्यक्ति का इलाज भी जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

कमेंट
कमेंट X