फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   vidya balan shooting for Sherni movie in balaghat forest minister met and offer dinner vidya denied

मध्यप्रदेश: जब विद्या बालन ने ठुकराई मंत्री की डिनर की पेशकश तो डीएफओ ने रोकी यूनिट की गाड़ी

Sat, 28 Nov 2020 12:16 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 28 Nov 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
vidya balan shooting for Sherni movie in balaghat forest minister met and offer dinner vidya denied
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन - फोटो : iStock/File

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन बीते दिनों जब 'शेरनी' की शूटिंग के लिए आठ नवंबर को मप्र के बालाघाट पहुंची थीं, उसी दिन विद्या बालन से मिलने प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह पहुंच गए। वन मंत्री ने मुलाकात के बाद विद्या बालन को डिनर का न्योता दिया तो विद्या बालन थोड़ी असहज हो गईं उन्होंने मंत्री जी की पेशकश ठुकरा दी। मंत्री जी का न्योता खारिज करने का कुछ तो खामियाजा भुगतना ही था।

विज्ञापन


आगे क्या हुआ, पढ़ें यह खबर

'शेरनी' की प्रोडक्शन टीम दूसरे दिन जब  'शेरनी' शूट करने गई तो बालाघाट दक्षिण के जिला वन अधिकारी जीके बरकड़े ने यह कहकर टीम की गाड़ियां रोक दीं कि सिर्फ दो गाड़ियां ही अंदर जाएंगी। इस पर जब मामला राज्य शासन के स्तर तक पहुंचा तो आनन-फानन में सारी गाड़ियों को अंदर जाने की अनुमति दिलाई गई।
विज्ञापन


आठ नवंबर को की थी वन मंत्री से मुलाकात
बता दें कि फिल्म की प्रोडक्शन यूनिट ने 20 अक्तूबर से 21 नवंबर तक शूटिंग की स्वीकृति ली थी। जब विद्या बालन शूटिंग के लिए पहुंची को वन विभाग ने अभिनेत्री से मिलने की इच्छा जताई। अभिनेत्री और मंत्री के मिलने का समय आठ नवंबर को सुबह 11 से 12 बजे के बीच तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाम चार बजे वन मंत्री शाह को बालाघाट से महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व जिला चंद्रपुर के लिए रवाना होना था। ताडोबा में उनका रात को ठहरने की योजना थी, लेकिन वे भरवेली खदान के गेस्ट हाउस में रुक गए। चूंकि विद्या बालन महाराष्ट्र के गोंदिया में रुकी हुई थीं, इसलिए उन्होंने मंत्री जी के साथ रात का खाना खाने से इनकार कर दिया। 

मंत्री जी की पेशकश ठुकराने का असर यह हुआ कि जब दूसरे दिन फिल्म प्रोडक्शन के लोग साइट पर पहुंचे तो डीएफओ ने यूनिट की गाड़ियां रोक दीं। इसके बाद वन विभाग के इस रवैये की जानकारी राज्य शासन तक पहुंच गई, इसके बाद तुरंत डीएफओ को निर्देशित किया गया और शूटिंग शुरू हुई।


डिनर की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की थी -वन मंत्री
वन मंत्री विजय शाह का कहना है कि विद्या बालन से मुलाकात की बात एकदम सही थी, लेकिन डिनर की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई थी। गाड़ियों की रोकने वाली बात में यह बात सामने आई है कि शूटिंग के दौरान दो जनरेटर जाते थे, लेकिन उन्होंने जनरेटर से युक्त कई गाड़ियां जंगल में ले जाने की कोशिश की, जिन्हें डीएफओ ने रुकवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed