सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman taken off stage after she chants Bharat Mata ki Jai slogans at a Independence day event in Indore viral video

इंदौर: मंच से उतारी गई स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में 'भारत माता की जय' के नारे लगाने वाली महिला, भाजपा विधायक ने कहा- तालिबानी संस्कृति मंजूर नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 18 Aug 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एक युवती को 'भारत माता की जय' और 'जय श्री राम' के नारे लगाने के बाद मंच से उतार दिया गया। 15 अगस्त की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

woman taken off stage after she chants Bharat Mata ki Jai slogans at a Independence day event in Indore viral video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यह घटना इंदौर के राजबाड़ा इलाके की है। रविवार की सुबह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां के स्थानीय निवासी बिलाल खान ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कार्यक्रम के एक वीडियो में एक युवकी भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाती सुनाई देती है। इसके बाद कुछ दर्शकों में से कुछ युवा 'या हुसैन' का नारा लगाने लगते हैं। वीडियो में कुछ लोगों को युवती से बहस करते हुए देखा जा सकता है। बाद में पुलिस दखलअंदाजी करती है और युवती को मंच से उतार दिया जाता है।

Trending Videos


इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने बुधवार को युवती को मंच से उतारने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में 'तालिबानी संस्कृति' को अनुमति नहीं दी जाएगी। विधायक ने कहा कि मैंने आज यह वीडियो देखा। युवती को मंच से उतारा जाना शर्मनाक है और हम इस व्यवहार की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वालों को भारत माता की जय और वंदे मातरम कहना पड़ेगा। जो ऐसा नहीं करेंगे उन्हें यहां से बाहर फेंक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने का मामला
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार शहर के सराफा पुलिस थाने के प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि युवती ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बोलने की इच्छा जताई थी। लेकिन, वहां मौजूद लोगों ने युवती के भाषण के विवादित हिस्से का विरोध किया। शर्मा ने कहा कि युवती मंच पर केवल कुछ मिनट के लिए रही थी और हंगामा शुरू होते ही वहां से चली गई थी। शर्मा ने आगे बताया कि पुलिस ने इस मामले में बिलाल खान और अन्य आयोजकों के खिलाफ बिना अनुमति लिए कार्यक्रम आयोजित करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed