Guna Farmer Murder: 40 वर्षीय किसान हत्या मामले में अबतक नौ आरोपी अरेस्ट; पुलिस ने UP की फतेहगढ़ सीमा पर दबोचा
गुना के गणेशपुरा गांव में 40 वर्षीय किसान रामस्वरूप की हत्या मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को यूपी फतेहगढ़ सीमा से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच महेंद्र नागर सहित कई आरोपी अब भी फरार हैं।
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले के गणेशपुरा गांव में 40 वर्षीय किसान रामस्वरूप नागर की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक कुल 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात राजस्थान फतेहगढ़ सीमा के पास पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, जो फरार होने की कोशिश कर रहे थे।
गुना एसपी अंकित सोनी ने बताया अब तक कुल 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें
1.महेन्द्र पुत्र रामनारायण नागर उम्र 40 साल
2. हुकुम पुत्र रामनारायण नागर उम्र 45 साल
3. जितेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश नागर उम्र 35 साल
4. नीतेश पुत्र महेन्द्र नागर उम्र 19 साल,
5. लोकेश पुत्र कन्हैयालाल नागर उम्र 36 साल
6. नवीन पुत्र कन्हैयालाल नागर उम्र 31 साल
7. हरीश पुत्र कन्हैयालाल नागर उम्र 27 साल
8. कन्हैयालाल पुत्र शंकरलाल नागर उम्र 56 साल
9. प्रिंस पुत्र राधेश्याम नागर उम्र 23 साल
के नाम शामिल हैं। इस पूरे मामले में पांच आरोपी अब भी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इन सभी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जमीन विवाद बना जानलेवा
मृतक के परिजनों के अनुसार, राजस्थान में 6 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर गांव में लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर रामस्वरूप अपने खेत जा रहा था, तभी महेंद्र नागर और उसके 10-15 साथियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई की और उस पर थार गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसके दोनों हाथ और पैर टूट गए ।
ये भी पढ़ें-गणेशपुरा के जमीनी विवाद में हत्या के बाद तीन गिरफ्तार, कैबिनेट मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने
बेटियों के साथ भी हुआ दुर्व्यवहार
रामस्वरूप को बचाने पहुंचे उसके भाई और दोनों बेटियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और उनके कपड़े फाड़ दिए। आनन-फानन में परिजनों ने घायल रामस्वरूप को 1 घंटे तक हथियारों की दम पर अस्पताल नहीं ले जाने दिया। वह घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। उसे 1 घंटे के बाद आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया। इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें-गुना की घटना पर सीएम डॉ. यादव बोले- कानून तोड़ने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई
पूर्व सरपंच मुख्य आरोपी, राजनीतिक संबंधों की चर्चा
मुख्य आरोपी महेंद्र नागर गणेशपुरा गांव का पूर्व सरपंच बताया जा रहा है। उसके कई बड़े राजनेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पुलिस ने पहले इस मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। लेकिन रामस्वरूप की मौत के बाद हत्या की धारा 103(1) जोड़ दी गई है। फिलहाल पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

कमेंट
कमेंट X