05 December Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और दैनिक परिस्थितियों को समझने के लिए उसके जन्म की तारीख से निकले मूलांक और भाग्यांक का विशेष महत्व होता है। जन्म तारीख के अंकों का जोड़ करने पर जो संख्या बनती है, वही मूलांक कहलाता है और यह 1 से 9 तक किसी भी संख्या में हो सकता है। हर मूलांक एक विशेष ग्रह की ऊर्जा से जुड़ा होता है, जो व्यक्ति के स्वभाव, सोच और दिनभर की स्थितियों को प्रभावित करता है। इसी प्रकार जन्म तारीख, महीने और वर्ष के अंकों का कुल योग भाग्यांक बनाता है, जो जीवन में मिलने वाले अवसरों और चुनौतियों के संकेत देता है।
Ank Jyotish 05 December: मूलांक 4 और 9 वालों के कार्य की गति धीमी रह सकती है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष फल
Numerology Prediction Today in Hindi: अपनी जन्मतिथि से निकले मूलांक और भाग्यांक के आधार पर जानें आज का दैनिक अंक भविष्यफल। पता करें किन मामलों में दिन रहेगा अनुकूल, कहाँ मिलेंगी चुनौतियाँ और किस दिशा में मिलेगा लाभ।
अंक 1
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। शुरुआत में थकान या आलस्य हो सकता है, लेकिन ज़रूरी काम खुद करने की कोशिश करें। मन को तरोताज़ा रखने के लिए पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताएं । परिवार में शांति बनी रहेगी।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: गुलाबी
अंक 2
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में अधिक संवेदनशीलता आपको उलझा सकती है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन कामकाज में सावधानी ज़रूरी है।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: बैंगनी
अंक 3
कामकाज में आज आप व्यस्त रहेंगे लेकिन करीबियों का सहयोग मिलता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सहज रहेगा। परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा।
शुभ अंक: 21
शुभ रंग: लाल
अंक 4
जरूरी काम धीमे शुरू होंगे लेकिन सहयोग से समय पर पूरे हो जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है। धैर्य और योजना से काम करें।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: भूरा