सब्सक्राइब करें

Numerology: इस भाग्यांक के लोग होते हैं जीवन में काफी सफल और परिश्रमी, मिलती है खूब प्रतिष्ठा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 15 Jul 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
Numerology People of this lucky number are very successful and hardworking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अंकज्योतिष भी ज्योतिष शास्त्र की एक स्थापित विधा है। इसमें व्यक्ति के गुण, धर्म और व्यवहार को उसके भाग्यांक के जरिए बताया जाता है। मान्यता है कि भाग्यांक के जरिए व्यक्ति के भविष्य के विषय में काफी हद तक जानकारी जुटाई जा सकती है। भाग्यांक आपकी जन्म की तारीख, जन्म का महीना और जन्म के वर्ष को जोड़ने से प्राप्त होता है। यदि व्यक्ति का जन्म 14.4.1999 में हुआ है, तो 1+4+4+1+9+9+9 = 37 इसके बाद 37 को भी जोड़ दीजिए 3+7 = 10, 1+0 =1 यानी इस तारीख में जन्में व्यक्ति का भाग्यांक 1 होगा। इस भाग्यांक के लोगों को काफी दृढ़ निश्चय रखने वाला और परिश्रमी माना गया है। भाग्यांक 1 के लोग धन के मामले में काफी ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों को जीवन में खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। ये लोग काफी स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। आइए जानते हैं कि इन लोगों में और क्या-क्या खास होता है?

Trending Videos
Numerology People of this lucky number are very successful and hardworking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

भाग्यांक 1 के लोग काफी जिम्मेदार होते हैं। ये हर काम को पूरी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी से पूरा करते हैं। इस कारण इनके द्वारा किया गया हर काम सफल होता है। ये लोग अपनी बात के पक्के होते हैं। अगर इन्होंने किसी से कोई बात कही है, तो उसे पूरा जरूर करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology People of this lucky number are very successful and hardworking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन लोगों के अंदर धन एकत्र करने की तीव्र आकांक्षा होती है। धीरे-धीरे धन इकट्ठा करके ये लोग एक समय में धनवान बन जाते हैं। इनके भीतर कई ऐसे गुण होते हैं, जो इन लोगों को जीवन में खूब सफलता दिलाते हैं। भाग्यांक 1 के लोगों के भीतर नेतृत्व करने का गुण सबसे बढ़िया होता है। 

Numerology People of this lucky number are very successful and hardworking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ये लोग दूसरों के प्रति काफी अच्छी भावना रखते हैं। ये सभी लोगों को निष्पक्ष और कृतज्ञ भाव से देखते हैं। इनका जीवन काफी अनुशासनात्मक होता है। ये लोग काफी परिश्रमी होते हैं। अपने इन्हीं गुणों के चलते इन्हें जीवन में खूब तरक्की मिलती है। 

विज्ञापन
Numerology People of this lucky number are very successful and hardworking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

ये लोग जिस किसी भी इंसान के साथ दोस्ती और प्रेम संबंध रखते हैं, उसे ये लंबे समय तक निभाते हैं। इस भाग्यांक के लोग हमेशा मीठा बोलते हैं, जिसके चलते इनके प्रति दूसरे लोग आकर्षित होते हैं। इसी वजह से समाज में इनको खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। इस भाग्यांक के लोग जहां भी जाते हैं। वहां इनकी इज्जत की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed