सब्सक्राइब करें

हस्तरेखा शास्त्र: त्याग, प्रेम और विश्वास के बारे में बताती हृदय रेखा, जाने क्या कहती है आपकी हृदय रेखा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 19 May 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
palmistry heart line gives you love trust and attitude
palmistry

हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष की ही एक शाखा है। इसमें व्यक्ति के हाथों में बनी लकीरों को देखकर व्यक्ति के बारे में बताया जाता है। हथेली पर कई आड़ी-तिरछी रेखाएं होती हैं, जिनमें से हृदय रेखा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हथेली में बुध पर्वत के नीचे से शुरू होकर गुरु पर्वत की ओर बढ़ने वाली रेखा को हृदय रेखा कहते हैं। इस रेखा से व्यक्ति के व्यवहार के बारे में बहुत सी जानकारी दी जा सकती है। इस रेखा का संबंध व्यक्ति की भावनाओं से होता है। जानते हैं कि कैसी हृदय रेखा वाले लोग होते हैं दयावान और अच्छे प्रेमी होते हैं और कैसी हृदय रेखा के लोग होते हैं मतलबी।

Trending Videos
palmistry heart line gives you love trust and attitude
palmistry

जब किसी जातक की हथेली पर में रेखा बुध पर्वत से शुरू होकर गुरु और शनि पर्वत के बीच अंगुलियों के मिलने वाले भाग तक जाती है उसे सबसे सुंदर हृदय रेखा माना जाता है। ऐसे लोग सच्चे प्रेमी साबित होते हैं। ये लोग छोटी छोटी बातों को नजरंदाज कर देते हैं और रिश्तों की अहमियत रखते हैं। ये लोग सभी का ख्याल रखते हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
palmistry heart line gives you love trust and attitude
hastrekha

किसी व्यक्ति की हथेली में जब हृदय रेखा सीधी शनि पर्वत के नीचे तक जाती है तो ऐसे व्यक्ति को पैसे से मोह होता है। ऐसा व्यक्ति धन कमाने के लिए विभिन्न प्रकार के समझौते करने के लिए भी तैयार होता जाता है। ये लोग मतलबी किस्म के होते हैं इनका काम निकलने के बाद ये किसी से मतलब नहीं रखते हैं।

palmistry heart line gives you love trust and attitude
palmistry

जब हृदय रेखा बुध पर्वत से निकलकर सीधा गुरु पर्वत पर जाती है तो वह व्यक्ति को स्पष्टवादी और ज्ञानी बनाती है। ऐसे लोग अनुशासन प्रिय होते हैं साथ ही दूसरों को भी अनुशासन में रखना पसंद करते हैं। अनुशासन में रहने के कारण ये लोग कुशल प्रबंधक होते हैं। इन लोगों की अध्ययन अध्यापन में खूब रुचि रहती है।

 

विज्ञापन
palmistry heart line gives you love trust and attitude
हस्तरेखा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिनके हाथ में हृदय रेखा जितनी अधिक लंबी और गहरी होती है उतनी अधिक प्रभावी रहती है। जिन लोगों की हृदय रेखा गहरी और स्पष्ट होती है वे लोग सेवा और सत्कार करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग भावनात्मक तौर पर भी बहुत मजबूत होते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed