{"_id":"6099132f8ebc3e1d0616a5b0","slug":"palmistry-astrology-shani-line-in-palm-about-your-money-in-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हस्तरेखा: हथेली पर बनी शनि रेखा बताती है आप कितने सफल और धनवान हैं","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हस्तरेखा: हथेली पर बनी शनि रेखा बताती है आप कितने सफल और धनवान हैं
ज्योतिषशास्त्र में माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह शुभ भाव में विराजमान हैं, तो शनिदेव उस पर बहुत ही मेहरबान होते हैं। शनि की कृपा पड़ने से व्यक्ति के जीवन में खुशी और ढ़ेर सारा धन आता है और व्यक्ति तरक्की करते हुए सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ता चला जाता है। शनि की शुभ स्थिति देखने के लिए न सिर्फ कुंडली में शनि का अच्छे भाव में होना देखा जाता है, बल्कि हथेली में भी शनि पर्वत और शनि रेखा को देखकर जाना जा सकता है।
2 of 5
palmistry
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि रेखा मणिबंध से आरंभ होकर सीधे चलकर उंगली के नीचे वाले हिस्से जिसे शनि पर्वत कहा जाता है वहां पर आकर मिले तो व्यक्ति बहुत ही सफलता प्राप्त करता है। यह रेखा सीधे बिना रुकावट के आने पर व्यक्ति अपने जीवन में बहुत धन कमाता है।
3 of 5
palmistry
अगर किस व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर कोई तिल बना हुआ होता तो भी व्यक्ति अपने जीवनकाल में खूब पैसे बनाता है और समाज में उसकी अच्छी मान-प्रतिष्ठा बनती है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही कम समय में मुकाम हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
palmistry
वहीं दूसरी तरफ अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर एक से ज्यादा रेखाएं बनी हुई होती हैं या जालनुमा कोई आकृति हो तो इसे शनि की दशा माना जाता है। शनि पर्वत पर कई रेखाओं का अच्छा नहीं माना जाता है। यह इस बात का संकेत करती है कि व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बनी रहती है।
विज्ञापन
5 of 5
palmistry
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मणिबंध से होते हुए को रेखा निकलकर शनि पर्वत पर जाने से पहले ही बीच में रुक जाती हो तो या नौकरी और व्यापार में आने वाली कई तरह की परेशानियों का संकेत है।
अगर किसी व्यक्ति के हथेली पर शनि पर्वत ऊंचा उठा हुआ है और उस पर्वत पर कोई रेखा एकदम साफ और स्पष्ट रूप से बनी है तो यह राजयोग का संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों की गिनती धनवान लोगों में होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।