{"_id":"6a363e52f2ba426da50a2de7","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-21-june-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-2026-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें 21 जून का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें 21 जून का राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:52 AM IST
सार
21 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 जून 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Rashifal 21 June: रविवार, 21 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन एक साथ कई तरह के योगों का निर्माण हो रहा है। 21 जून को भूमि और साहस के कारक ग्रह मंगल वृषभ में गोचर करेंगे। ऐसे में कई राशि वालों के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। आय में इजाफा होने के योग है। अधूरे काम पूरे होंगे। वहीं कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 21 जून का राशिफल।
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज आपका मन काम में पूरी तरह नहीं लग पाएगा और छोटी-छोटी बातों से ध्यान भटक सकता है। काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रहने से आपको खुद पर थोड़ा दबाव महसूस होगा। पिताजी के साथ किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन उनकी बातों को समझना और सम्मान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में बॉस की ओर से कोई ऐसी सलाह मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके काम को आसान बना देगी। व्यापार में भी कुछ बड़े बदलाव करने का विचार मन में आएगा और यही बदलाव भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन थोड़ी चुनौतियों के साथ शुरू हो सकता है। काम में मन कम लगेगा और कुछ लोग आपको भटकाने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन समझदारी इसी में होगी कि आप अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता के साथ जुटना होगा, क्योंकि आने वाला समय मेहनत मांग रहा है। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। संतान के लिए कोई खास सरप्राइज प्लान करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका अच्छा साथ दे सकती है। रुका हुआ या डूबा पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। बोलचाल में थोड़ा संयम रखना जरूरी होगा, क्योंकि आपकी कही गई बात किसी को चुभ सकती है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और भविष्य में यही रिश्ते आपके काम आ सकते हैं। आपके किसी फैसले से घर या करियर में खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है और आप भी कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज का दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। संतान की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। यदि आप अपने कामों के लिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहेंगे, तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सामाजिक मामलों में लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। प्रॉपर्टी या बंटवारे से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी से अपनी बात रखें, क्योंकि छोटी-सी गलती विवाद बढ़ा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।