1 जनवरी 2019 राशिफल : साल के पहले दिन ही इन 7 राशियों के सच होंगे सपने, बाकी भी जानें अपना हाल
Aries
आज के दिन चिंता की वजह से आपकी ख़ुशी बर्बाद हो सकती हैं। भविष्य में अच्छा परिणाम पाने के लिए खुद को प्रोत्साहित करें और ख़राब हालात में भी कुछ-न-कुछ अच्छा देखने का गुण विकसित करें। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलाएगा। घरेलू ज़िम्मेदारियों से किसी भी क़ीमत पर अपना पल्ला न झाड़ें। सम्भंल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। अगर आप ख़ुद को पेशेवर अन्दाज़ में दूसरे के सामने रखेंगे, तो करियर में बदलाव के नज़रिये से आपको लाभ मिल सकता है। आज के दिन सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है। आपको दिल के बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।
Taurus
बहुत ज़्यादा चिंता करने से आपके भीतर की मानसिक शांति खत्म हो सकती है। इससे बचें, क्योंकि ज़रा-सी चिंता और मानसिक तनाव भी आपके शरीर पर असर डाल सकती हैं। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।
Gemini
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। बच्चों की तरफ से कोई दिल को ख़ुश करने वाली ख़बर आ सकती हैं। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादुई एहसास छा रहा है, इसकी खूबसूरती को महसूस करें। आप ऐसी योजनाओं को अमली जामा पहनाने की स्थिति में होंगे, जो कई लोगों को प्रभावित करेगी। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता हैं। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आज के दिन आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।
