सब्सक्राइब करें

August Monthly Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि वाले लोग अगस्त महीने में इस दिन रहें जरा बचके...

पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Aug 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
august monthly horoscope 2022 monthly rashifal impact on all zodiac signs
मासिक राशिफल: अगस्त का महीना सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आ रहा है। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-

संपूर्ण माह आर्थिक रूप से बेहतरीन रहेगा। कामयाबियाँ तो मिलेंगी ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए माह का पहला पक्ष अति सफलता दायक रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। माह की 6-7 तारीख को रहें जरा बचके।
 
Trending Videos
august monthly horoscope 2022 monthly rashifal impact on all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
माह के आरंभ से ही ग्रह-गोचर सफलताएं तो देंगे किंतु भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन के क्रय का योग। 4-5 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
विज्ञापन
august monthly horoscope 2022 monthly rashifal impact on all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
अपनी वाणी कुशलता और ऊर्जावान नेतृत्व के बलपर समाज में मान प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य विशेषकरके नेत्र संबंधी विकारसे बचें। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। माहके तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर और अनुकूल होंगे। 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।
august monthly horoscope 2022 monthly rashifal impact on all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
माह के आरम्भ से ही निरंतर भाग्य वृद्धि होती रहेगी। धर्म और अध्यात्मके प्रति भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। वीजा आदिके लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 4-5 तारीख को रहें जरा बचके।
 
विज्ञापन
august monthly horoscope 2022 monthly rashifal impact on all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
अपने साहस और शौर्य के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध और मजबूत होगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए बेहतर रहेगा कि अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होने की संभावना है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। 17-18 तारीख को रहें जरा बचके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed