{"_id":"62e905f3b0d4a731c9275f6f","slug":"daily-love-rashifal-for-03-august-2022-love-horoscope-aaj-ka-love-rashifal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन
New Delhi
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 02 Aug 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Trending Videos
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): कभी कभी आपको यह तो पता होता है कि आपको क्या चाहिए लेकिन यह नहीं पता होता है कि आपकी सबसे अधिक जरुरत क्या है! इस कारण आप आज अपने प्रेमी जीवन में अव्यवस्था पा सकते हैं तब परेशान होकर आप यह सुनिश्चित करेगें कि आपको वास्तव में क्या चाहिए? जब बात समझ आ जाए तब प्रेमी से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका प्रेमी आपको नजर अंदाज कर सकता है जिसका स्पष्ट कारण आपको समझ नहीं आएगा । हो सकता है कि इसका कारण आप दोनों के थके हुए रिश्ते हों जो अब बोरियत में बदल चुके हैं और कोई नयापन इनमें नहीं रह गया है। आपको रिश्तों में नई जान डालने की जरुरत है तभी वह आगे बढ पाएंगे और साथ ही अपने अडियलपन को दूर करने की भी जरुरत है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने प्रेमी जीवन की कुछ बातों को लेकर आप दुविधा में फ़ंसे दिखाई दे सकते हैं लेकिन यह दुविधाओं का जाल भी आपके द्वारा बुना हुआ है लेकिन फ़िर भी आज आपको कोई एक स्पष्ट सी राह दिखाई दे सकती है जिससे आपका मन कुछ साफ़ तस्वीरें देख पाएगा और आप प्रेम की डगर पर फ़िर से चल पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको अचानक ध्यान आएगा कि आपका प्रेमी आपसे कुछ छिपाने का प्रयास कर रहा है। आपको उसकी कुछ हरकतें रहस्यमयी लग सकती हैं। आपको जबरदस्ती कुछ जानने का प्रयास ना कर के प्यार से सच जानने का प्रयास करना चाहिए। हो सकता है कि उसकी अपनी कुछ निजी परेशानियां हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।