Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 01 August: मेष, कर्क और तुला समेत तीन राशि वालों के लिए दिन बीतेगा अच्छा, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य को विदेश से कोई नौकरी का ऑफर आये,तो आपको उसमें रुकना नहीं है। सदस्यों से बातचीत करके उन्हें आगे बढ़ाना होगा। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कारण किसी सामाजिक मान सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। किसी बड़े अधिकारी से चल रही अनबन आपके लिए सिरदर्द बनेगी,क्योंकि वह आपके किसी कार्य को लंबा लटका सकते हैं। यदि आप अभी किसी व्यक्ति के कहने में आकर धन का निवेश किया,तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा। आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिखेगी। सामाजिक संबंधों से आपको लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। जो लोग राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं,उन्हें किसी परिजन की मदद से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया,तो उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा,इसलिए सावधान रहें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने अनुभव से किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं,जिसे आपको छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपकी वाकपटुता से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी पिकनिक अथवा पार्टी का आयोजन होगा। पिताजी से चल रही अनबन आपको मिलजुल कर समाप्त करना होगा,नहीं तो वह अपनी जिद से टस से मस नहीं होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपके काफी सारी समस्याएं हल होंगी।
आज के दिन आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे व किसी आलोचक के आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसका आप लाभ भी उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपको किसी के खिलाफ कुछ कड़वी बातें बोल सकता है,जिन्हें आपको चुप रहकर सुनना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पद सौंपा जाएगा। आप मस्ती में काम करने के कारण किसी कार्य को गलत कर सकते हैं,इसीलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा।

कमेंट
कमेंट X