Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 02 October 2021: शनिवार को पांच राशि वाले नई योजनाओं का लाभ उठाने में सफल रहेंगे
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपको कष्टो से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज व्यापार सभी स्थितियां आपके पक्ष में नहीं आएंगी, लेकिन आपको आज उनसे घबराना नहीं है, क्योंकि वह आपको लाभ भी देकर जाएंगी। आज आपको अपने किसी पारिवारिक सदस्य के कारण लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको अपने किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा। यदि आपका कोई न्यायिक मामला चल रहा है, तो सायंकाल के समय उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिसके कारण आपके मन को शांति मिलेगी और आज आपको सभी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। यदि आज आप किसी व्यवसाय की यात्रा पर भी जाएंगे,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप संतान के भविष्य से संबंधित फैसला ले सकते हैं। आज आप अपने किए गए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। भाई और बहनों की मदद से आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज उन्हें समाज सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और जिसके लिए उन्हें प्रशासन का सहयोग भी मिलेगा, जिसके कारण उनके किए गए कार्यों की आज सराहना होगी, लेकिन आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी और अपने धन को समझदारी से लगाना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश अवश्य करेंगे, लेकिन आपको उनसे बचना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में मजबूती आएगी, जिससे दोनों का आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। आज आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी, जिससे वह अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा कर आसानी से कर पाएंगे। आज आपको अपने किसी परिजन की तबीयत बिगड़ने के कारण अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
