Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप किसी अपने मित्र के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार व बिजनेस में भी आज आपको लंबे समय से चल रही परेशानियों के बाद आज कुछ राहत मिलेगी, जिसके कारण आपको चारों ओर से शुभ समाचार ही सुनने को मिलेंगे। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षा की पूर्ति का दिन रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपके परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उस पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ रुपए बर्बाद करने वाली वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन यह सब आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता के संकेत दे रहा है, लेकिन फिर भी आज आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से बच कर रहना होगा, क्योंकि वह आपके किसी बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। विधार्थियो को आज शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपकी कोई ज्यादा तारीफ करें, तो आपको उससे भी सावधान रहना होगा। आज आपके व्यापार की प्रगति को देखकर आपकी खुद की ही नजर लग सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप दूसरों के कार्यों को बनाने के लिए अपने कार्यों को पीछे छोड़ देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपका कोई जरूरी कार्य टल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उनको कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने परिवार के कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण भी परेशान रहेंगे। आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में भी अपना धन व्यय करेंगे।