Horoscope Today 11 April 2021: मीन राशि में चंद्रमा, रविवार का दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी नौकरी में आपके शत्रु भी आपकी तरक्की से जल सकते हैं, लेकिन आपको उनके ऊपर ध्यान नहीं देना है और अपने कार्य पर फोकस करके अपने काम में लगे रहना है क्योंकि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। आज का पूरा दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। नौकरी मे आज आपके ऊपर कुछ भार हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। इस वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों यदि कोई नया कोर्स करना चाहते हैं, तो उस में दाखिला ले सकते है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके परिवार में आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के माहौल में समय व्यतीत करेंगे। आज दोपहर के समय आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, लेकिन फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। समाज में आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपके मन में संतोष की भावना रहेगी। आज आपकी किसी ऐसे प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है, जिसके हाथ पर लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन आज हंसी खुशी मे बीतेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपको प्रमोशन मिलने की संभावना देख रही है। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन सायं काल के समय आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि चोट लगने की आशंका बन रही है। जीवनसाथी से भी आज आपको सहयोग और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन व्यवसाय के कार्यों में व्यस्तता व भागदौड़ में व्यतीत होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके दिन उत्तम रहेगा, लेकिन यदि किसी बैंक के संस्था से ऋण लेने का विचार है, तो वह भी आसानी से मिल जाएगा। आज आपकी मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। शीघ्रता और भावुकता में आज कोई भी निर्णय न ले, नहीं तो भविष्य में आपको इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर या तीर्थ स्थान के दर्शन कराने के लिए जा सकते हैं। आज आपको आपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उनके खान-पान पर ध्यान देना होगा।