मासिक आर्थिक राशिफल 2019: जनवरी में सभी 12 राशियों की कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति
जनवरी मास की शुरुआत में शुभ परिणाम आप में से अधिकतर के लिए उत्साहजनक रहेंगे। आप अच्छी बचत करने में भी सक्षम होंगे। आपको वसीयत के माध्यम से या कुछ अप्रत्याशित स्रोतों के माध्यम से भी पैसा मिल सकता है। किन्तु जोखिम भरे स्थानों पर निवेश करने से बचें और अपने पैसे के लें दें के प्रति सावधान रहें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों के पक्ष में भी खर्च करेंगे। सहकर्मियों के समयबद्ध सहयोग तथा प्रयासों में गतिशीलता बनी रहेगी। व्यापार में दीर्घकालिक सुधार और अधिक आर्थिक लाभ हेतु व्यवसायी एवं व्यापारी नवीन तरीकों का उपयोग करने की ओर अग्रसर हो सकतें हैं। सबसे उपयुक्त विकल्प खोजने के लिए निरंतर परिवर्तन के रस्ते पर चलने से अत्यधिक लाभ होगा।
मास के उतरार्ध में आय के स्रोतों में सुधार संभव है । कुछ जातकों के लिए सरकारी कर्मचारियों के समर्थन के कारण उनका आर्थिक पक्ष सुधर सकता है। कुछ के लिए लाभदायक सौदे बढ़ी हुई आय के रूप में लाभान्वित कर सकते हैं। धन लॉटरी या बीमा के स्रोत के माध्यम से भी आ सकता है। यदि आप प्रयास करें तो कुछ अच्छे आय स्रोतों के साथ-साथ आकस्मिक धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं।यह मास अधिकतर जके लिए व्यापारिक एवं व्यावासिक दृष्टि से शुभ है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करने पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
यह महीना आर्थिक मामलों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। आप में से कुछ सरकारी मामलों में फंस सकते हैं जो अच्छे परिणाम नहीं लाएंगे। बेकार मामलों में पैसा बर्बाद हो सकता है। कुछ अप्रत्याशित व्यय भी आपके रास्ते में आएंगे। इस तरह की आर्थिक समस्याएं आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आपको अपनी जोखिम लेने की आदत और व्यसन की आदतों को भी नियंत्रित करना अन्यथा बड़ा नुकसान संभव है। आप में से अधिकांश के लिए यह मास समझदार वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से संसाधनों का निर्माण करने का समय है। नौकरीपेशा जातकों का नवीन योजनायों को आकार देने और परिष्कृत करने अधिकांश समय लगेगा। कलात्मक खोज में शामिल लोगों को अनुकूल अवसर मिल सकते हैं। छात्रों को जीवन में इच्छित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कुछ व्यापारियों के लिए लंबे समय तक तनाव और संघर्ष के बाद सफलता की संभावना है।
इस मास में आय के स्रोत बढ़ सकते हैं, लेकिन बचत के लिए यह महीना अनुकूल नहीं दिख रहा है। धन के आगमन से पहले व्यय होगा। परिवार के कुछ सदस्यों की बीमारी के कारण, आपको कुछ भारी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आपको अपनी कुछ बचत खर्च करनी पड़ सकती है। यदि आपके पास कुछ पुराना कर्ज है, तो आप उससे छुटकारा नहीं पा पायेंगे। यात्राओं पर भी खर्च बढ़ सकता है। हालाँकि , जीवनसाथी या व्यावसायिक साथी बचत के मोर्चे पर मददगार बनकर सामने आ सकतें हैं ।नौकरीपेशा जातकों के लिए अतिरिक्त प्रयास और नई योजनाएँ लक्ष्यों को प्राप्त करने में अतिरिक्त लाभ प्रदान करेंगी। व्यवसायिक औरव्यापारिक सन्दर्भ में यदि आप अपने कौशल और प्रतिभा को सही लोगों को दिखाते हैं तो आने वाले दिनों में आप बेहतर स्थिति में हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में अनुचित हस्तक्षेप कुछ को अजीब स्थिति में डाल सकता है।

कमेंट
कमेंट X