सब्सक्राइब करें

Jupiter Transit: गुरु गोचर से बदलेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य, 6 महीने तक मिलेंगे मनचाहे परिणाम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 01 Dec 2025 12:51 PM IST
सार

Jupiter Transit in Gemini 2025: गुरु वक्री अवस्था से गोचर कर मिथुन में अपना स्थान लेंगे, इसलिए कुछ राशियों पर इसका गहरा और विशिष्ट असर पड़ सकता है। इससे जातकों के निर्णयों लेने की क्षमता में बदलाव, करियर-कारोबार में कामयाबी, मान-सम्मान की प्राप्ति सहित कई अन्य मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
Jupiter Transit in Gemini 2025 these zodiac sign will get benefits in Career Finance Health & Relationships
Jupiter Transit in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला

Jupiter Transit in Gemini 2025: 4 दिसंबर 2025 को गुरु का राशि परिवर्तन होने वाला है। वह रात 8 बजकर 39 मिनट पर वक्री अवस्था में कर्क से मिथुन राशि में एंट्री करेंगे। उनके इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों सहित देश-दुनिया के कार्य व यात्राओं पर पड़ने वाला है। गुरु ज्ञान, भाग्य, धर्म और संतान के कारक ग्रह है। कुंडली में उनका स्थान जातकों के वैवाहिक जीवन और शिक्षा पर खास प्रभाव डालता है। इसके अलावा गुरु जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तब उनका असर सामान्य से कई गुना बढ़ जाता है। अब चूंकि गुरु वक्री अवस्था से गोचर कर मिथुन में अपना स्थान लेंगे, इसलिए कुछ राशियों पर इसका गहरा और विशिष्ट असर पड़ सकता है। इससे जातकों के निर्णयों लेने की क्षमता में बदलाव, करियर-कारोबार में कामयाबी, मान-सम्मान की प्राप्ति सहित कई अन्य मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



Mesh Rashifal 2026: मेष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Trending Videos
Jupiter Transit in Gemini 2025 these zodiac sign will get benefits in Career Finance Health & Relationships
घर और बाहर रिश्तों में मिठास होने से स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
गुरु गोचर से वृषभ राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। आपको संतान सुख, वैवाहिक सुख और शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेल्स, मार्केट व लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के नए मौके प्राप्त होंगे। इस समय जीवन में समृद्धि और स्थिरता आएगी। गुरु के प्रभाव से लंबे समय से अटके कार्यों को गति मिलेगी। परिवार में वाणी की तारीफ होगी। कोर्ट के मामले हल होते नजर आएंगे। निवेश में अच्छी धन राशि मिलने से नया काम जमा सकते हैं। घर और बाहर रिश्तों में मिठास होने से स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।

Taurus Rashifal 2026: वृष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Transit in Gemini 2025 these zodiac sign will get benefits in Career Finance Health & Relationships
नए लोगों के मिलने से कुछ बदलाव महसूस होंगे। जीवन जीने के नए मार्ग भी आपके मिलेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय बदलावों से भरा रहेगा। यह अवधि भाग्य को अधिक मजबूत करेगी। गुरु के प्रभाव से आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा में मनचाहे अंक मिलने से करियर को नई दिशा देंगे। इस समय मनचाहा कॉलेज, कोर्स या कोई काम आपको प्राप्त होगा। व्यापार को लेकर भी जो प्रयास करेंगे, उसका फल अपेक्षानुसार आपको मिलेगा। इस समय जीवन में खुशियों का आगमन होने के संकेत हैं। नए लोगों के मिलने से कुछ बदलाव महसूस होंगे। जीवन जीने के नए मार्ग भी आपके मिलेंगे।

Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Jupiter Transit in Gemini 2025 these zodiac sign will get benefits in Career Finance Health & Relationships
जिस भी क्षेत्र में अपना पैर रखेंगे, आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को सेल्स, मीडिया, कोचिंग और संगीत जैसे फील्ड में बंपर लाभ मिलेगी। इस समय आपके प्रयासों के चलते भी आपकी मनचाही सक्सेस तय है। गुरु गोचर से कोई बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के योग बनेंगे पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे और स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों और प्रिय लोगों से मुलाकात संभव है। कुल मिलाकर समय आपके भाग्य को बदलने वाला रहेगा। जिस भी क्षेत्र में अपना पैर रखेंगे, आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं।

Leo Horoscope 2026: सिंह राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह
Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed