सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2026: मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा देश-दुनिया का माहौल, जानें 12 राशियों होगा कैसा असर

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 09:00 AM IST
सार

Mangal Gochar 2026: मंगल का वृषभ राशि में गोचर देश-दुनिया और 12 राशियों पर क्या असर डालेगा? जानें किन राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार और किन्हें चुनौतियों का करना होगा सामना।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars Enters a New Sign Bringing Opportunities and Challenges for All Zodiac Signs
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह 20 और 21 जून 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल इस राशि में 2 अगस्त 2026 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि और प्रशासन का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं वृषभ एक स्थिर और पृथ्वी तत्व की राशि है, जिसके स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में मंगल का वृषभ राशि में गोचर उग्रता को नियंत्रित करते हुए व्यावहारिकता, स्थिरता और संतुलन को बढ़ावा दे सकता है। इसका प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश-दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक परिस्थितियों पर भी देखने को मिल सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए यह गोचर नई उपलब्धियों और प्रगति के अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ जातकों को चुनौतियों और अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता पड़ सकती है। आइए जानते हैं मंगल के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का 12 राशियों और वैश्विक परिदृश्य पर क्या असर पड़ सकता है।

Mangal Gochar 2026 Mars Enters a New Sign Bringing Opportunities and Challenges for All Zodiac Signs
देश-दुनिया पर प्रभाव - फोटो : आईएएनएस

देश-दुनिया पर प्रभाव
मंगल के वृषभ राशि में गोचर का असर केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान भारत और अमेरिका के संबंधों में ऊपर से सहयोग और संवाद की स्थिति दिखाई दे सकती है, लेकिन कुछ रणनीतिक मुद्दों पर मतभेद बने रहने की संभावना रहेगी। वहीं भारत खाड़ी देशों समेत कई नए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने में सफल हो सकता है। यूरोप और अन्य पश्चिमी देशों का समर्थन भी भारत को मिल सकता है, जिससे वैश्विक मंच पर उसकी स्थिति और प्रभाव में वृद्धि होने के संकेत हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय भारत के लिए अपेक्षाकृत सकारात्मक रह सकता है। नए व्यापारिक अवसर, विदेशी निवेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के कारण आर्थिक गतिविधियों में तेजी आ सकती है, जिसका लाभ शेयर बाजार और कारोबारी क्षेत्रों को भी मिल सकता है। हालांकि गोचर के शुरुआती और अंतिम चरण में कुछ स्थानों पर आगजनी, भूस्खलन या अन्य प्राकृतिक घटनाएं चिंता का विषय बन सकती हैं। कुल मिलाकर मंगल का यह गोचर विश्व स्तर पर अपेक्षाकृत संतुलन, स्थिरता और सकारात्मक बदलावों का संकेत देने वाला माना जा रहा है।

Mangal Gochar 2026 Mars Enters a New Sign Bringing Opportunities and Challenges for All Zodiac Signs
मौसम पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

मौसम पर प्रभाव
मंगल का वृषभ राशि में गोचर मौसम और मानसून के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। विशेष रूप से उत्तर भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिमी-दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। गोचर के प्रभाव से मानसून अपेक्षाकृत मजबूत रह सकता है, जिससे कृषि और जल संसाधनों को लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि कुछ समयावधियों में पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर क्षेत्र और समुद्री तटीय इलाकों में राजनीतिक तनाव या स्थानीय स्तर के विवादों की स्थिति भी बन सकती है। इसके बावजूद समग्र रूप से यह गोचर अनुकूल और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। मौसम की दृष्टि से जून के अंतिम सप्ताह, जुलाई के पहले सप्ताह, जुलाई के मध्य भाग तथा अगस्त की शुरुआत में कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा के योग बन रहे हैं। विशेषकर उत्तर भारत के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ तटीय प्रदेशों में मानसून की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं, जिससे मौसम सुहावना रहने और वर्षा की पर्याप्त मात्रा मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars Enters a New Sign Bringing Opportunities and Challenges for All Zodiac Signs
कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी - फोटो : amar ujala

मेष राशि
इस समय आपके भीतर बाहरी आत्मविश्वास और ऊर्जा तो बनी रहेगी, लेकिन अंदर से आर्थिक जिम्मेदारियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर दबाव महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और परिणाम तुरंत नहीं मिलने से थोड़ी बेचैनी रह सकती है। पारिवारिक या व्यक्तिगत दायित्व भी बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक थकान संभव है। हालांकि यह समय आपको धीरे-धीरे मजबूत बनाने वाला है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars Enters a New Sign Bringing Opportunities and Challenges for All Zodiac Signs
परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय अपेक्षाकृत संतुलित कहा जा सकता है। मन में उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी, साथ ही परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विशेष रूप से माता का स्नेह और घर का वातावरण आपको मानसिक सुकून देगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें निभाने में सक्षम रहेंगे। कभी-कभी काम का दबाव और छोटी चिंताएं मन को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए खुद को मानसिक रूप से स्थिर रखना आवश्यक होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed