सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

May 2026 Grah Gochar Rashifal: मई में बन रहे रुचक और बुधादित्य राजयोग, मेष समेत 5 राशियों के लिए सफलता के योग

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 10:12 AM IST
सार

मई 2026 का महीना ज्योतिष के अनुसार बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई शुभ राजयोग बन रहे हैं। महीने की शुरुआत में मेष राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा, जो बुद्धि, मान-सम्मान और करियर में सफलता दिला सकता है।

विज्ञापन
May 2026 Grah Gochar Rashifal Powerful Budhaditya and Ruchak Rajyog to Benefit 5 Zodiac Signs This Month
मई माह के ग्रह गोचर - फोटो : amar ujala

May Grah Gochar Rashifal: मई 2026 का महीना ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है।  इस दौरान कई ग्रहों की चाल मिलकर शक्तिशाली राजयोग का निर्माण कर रही है। महीने की शुरुआत में सूर्य और बुध की मेष राशि में युति से बुधादित्य योग बनेगा जो बुद्धि, मान-सम्मान और करियर में सफलता के संकेत देता है। इसके बाद मध्य मई में सूर्य और बुध वृषभ राशि में प्रवेश कर दोबारा बुधादित्य योग बनाएंगे। इससे कई राशियों को शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। इसके साथ ही शुक्र का वृषभ राशि में गोचर मालव्य राजयोग का निर्माण करेगा जो सुख-सुविधा, वैभव और आर्थिक उन्नति का कारक माना जाता है। वहीं मंगल के मेष राशि में आने से रुचक राजयोग बनेगा जो साहस, नेतृत्व क्षमता और सफलता को बढ़ाने वाला योग है। ऐसे में मई का महीना कुछ राशियों के लिए किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि ग्रहों के इन शुभ संयोगों से किन राशियों को करियर, धन, व्यापार और जीवन के अन्य क्षेत्रों में लाभ मिलने के संकेत हैं।


2032 तक शनि साढ़ेसाती का रहेगा असर, इन राशियों को रहना होगा सावधान
11 मई से इन 4 राशियों पर बढ़ेगा दबाव, सूर्य-गुरु का साथ भी नहीं देगा लाभ

Trending Videos
May 2026 Grah Gochar Rashifal Powerful Budhaditya and Ruchak Rajyog to Benefit 5 Zodiac Signs This Month
करियर और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर दे सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। महीने की शुरुआत में सूर्य आपकी राशि में उच्च स्थिति में रहेंगे जिससे आत्मविश्वास, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं राशि स्वामी मंगल के प्रभाव से रुचक राजयोग बन रहा है जो करियर और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जबकि व्यापारियों को विस्तार के मौके मिलेंगे। इस दौरान मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी लेकिन उसका फल संतोषजनक रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं जो लाभकारी साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
May 2026 Grah Gochar Rashifal Powerful Budhaditya and Ruchak Rajyog to Benefit 5 Zodiac Signs This Month
नई जिम्मेदारी या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मई का महीना लाभ, सुख और समृद्धि देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान शुक्र आपकी राशि में रहकर आकर्षण, सुविधा और आर्थिक मजबूती बढ़ाएंगे। शुक्र के प्रभाव से मालव्य राजयोग बनने के कारण जीवनशैली में सुधार और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। महीने के मध्य में सूर्य के आपकी राशि में आने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

May 2026 Grah Gochar Rashifal Powerful Budhaditya and Ruchak Rajyog to Benefit 5 Zodiac Signs This Month
सरकारी मामलों में राहत या सफलता मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए मई का महीना परिवार, भाग्य और सम्मान के लिहाज से अच्छा रहेगा। इस दौरान घर-परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी मांगलिक या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। महीने की शुरुआत में सूर्य आपके संबंधों और सामाजिक क्षेत्र को मजबूत करेंगे। इससे लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी। सरकारी मामलों में राहत या सफलता मिल सकती है। महीने के मध्य में शुक्र के शुभ प्रभाव से अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
May 2026 Grah Gochar Rashifal Powerful Budhaditya and Ruchak Rajyog to Benefit 5 Zodiac Signs This Month
नए कार्यों की योजना बना सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मई का महीना कई मामलों में लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। निवेश या पुराने रुके हुए पैसों की प्राप्ति भी संभव है। हालांकि मनोरंजन, यात्रा या शौक पर खर्च बढ़ सकता है। इसलिए बजट संतुलित रखना जरूरी होगा। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नए कार्यों की योजना बना सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। दांपत्य जीवन और पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed